लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने पाकिस्तान पर मणिशंकर अय्यर के दिये बयान से झाड़ा पल्ला, पवन खेड़ा ने कहा, "इस बयान से पार्टी का कोई मतलब नहीं है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 10, 2024 14:58 IST

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान पर दिये बयान से खुद को अलग करते हुए उनके विचार से पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान पर दिये बयान से खुद को अलग कियाकांग्रेस ने कहा कि मणिशंकर अय्यर के विचार से पार्टी का कोई संबंध नहीं हैमणिशंकर अय्यर के बयानों के कारण आज भाजपा ने खुद को पुनर्जीवित कर लिया है

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पाकिस्तान का सम्मान करने संबंधी मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी और उनके इस सुझाव से कि भारत को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए, खुद को अलग कर लिया है।

कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी पवन खेड़ा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये पोस्ट में कहा, "मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस खुद को पूरी तरह से अलग करती है और कुछ महीने पहले भी उनके द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों से पार्टी पूरी तरह असहमत है, जिसके कारण आज भाजपा ने अपने को पुनर्जीवित कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी की रोज़-रोज़ की गड़बड़ियों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, अय्यर किसी भी तरह से पार्टी की ओर से नहीं बोलते हैं।

पवन खेड़ा के पोस्ट में आगे लिखा है, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और वास्तव में पूरा देश गर्व के साथ याद करता है कि दिसंबर 1971 में कैसे पाकिस्तान टूटा था और इंदिरा गांधी के निर्णायक और दृढ़ नेतृत्व और हमारे सशस्त्र बलों की वीरता के कारण स्वतंत्र बांग्लादेश का उदय हुआ था।"

उन्होंने आगे कहा, "लगभग ठीक 50 साल पहले 18 मई 1974 को इंदिराजी के नेतृत्व में भारत की परमाणु क्षमता पूरी दुनिया के सामने आई थी। कांग्रेस का हमेशा मानना ​​रहा है कि हमारे निर्णय लेने को सर्वोच्च राष्ट्रीय हित द्वारा निर्देशित किया जाना चाहिए और यदि भाजपा द्वारा पुराने वीडियो का इस्तेमाल किया जाता है तो हमारे पास भी बहुत पुराना वीडियो नहीं है, जिसमें विदेश मंत्री सार्वजनिक रूप से भारत को चीन से डरने की सलाह दे रहे हैं।"

मालूम हो कि आज सुबह में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर खुद को एक ताजा विवाद में उस समय फंसा लिया, जब उनकी एक क्लिप वायरल हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक सम्मानित राष्ट्र है और वो सुझाव दे रहे हैं कि भारत को उसके साथ बातचीत करनी चाहिए।

अय्यर ने 15 अप्रैल को चिल पिल को दिये एक इंटरव्यू में कहा, "पाकिस्तान भी एक संप्रभु देश है। वे एक सम्मानित राष्ट्र है। आप पाकिस्तान के साथ कड़ी बात कर सकते हैं। लेकिन बातचीत शुरू करें। बंदूकों से सिवाय तनाव के कुछ नहीं मिल रहा है। अगर कोई पागल व्यक्ति वहां आता है, तो देश का क्या होगा? हमारे पास भी परमाणु बम है, लेकिन अगर कोई पागल व्यक्ति लाहौर स्टेशन पर विस्फोट कर दे तो आठ सेकंड में उसकी रेडियोधर्मिता अमृतसर पहुंच जाएगी।''

उन्होंने कहा, "इसलिए आपको परमाणु बमों के इस्तेमाल को रोकना चाहिए लेकिन यदि आप पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करते हैं और उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं तो उन्हें अपने परमाणु बम के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए लेकिन यदि आप झिझकते हैं तो फिर कोई पागल आकर बम फोड़ देगा, फिर क्या होगा?”

मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान समर्थक रुख की कई भाजपा नेताओं ने आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस की विचारधारा को दर्शाती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसMani Shankar Aiyarपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?