लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने नागौर से प्रत्याशी ज्योति मिर्धा का वीडियो शेयर कर BJP पर संविधान बदलने का लगाया आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: April 3, 2024 11:49 IST

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने राजस्थान के नागौर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के भाषण का एक वीडियो बुधवार को साझा करते हुए अरोप लगाया कि भाजपा की रणनीति संविधान बदलने की है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024 कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा पर लगाया आरोपLok Sabha Elections 2024 रैली में मिर्धा के वायरल वीडियो में कहा, संविधान में बदलाव जरूरीLok Sabha Elections 2024 अब गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी ने की टिपप्णी

Lok Sabha Elections 2024:कांग्रेस ने राजस्थान के नागौर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के भाषण का एक वीडियो बुधवार को साझा करते हुए अरोप लगाया कि भाजपा की रणनीति संविधान बदलने की है। कांग्रेस एमएलए जिग्नेश मेवानी ने मिर्धा के वीडियो से जुड़े एक पोस्ट को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर फिर से पोस्ट किया। 

गुजरात से कांग्रेस विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष जिग्नेश मेवानी ने भी आरोप लगाते हुए कहा, "ये हैं राजस्थान के नागौर से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा, ज्योति मिर्धा कहती हैं कि संविधान बदलने के लिए हमें दोनों सदनों में प्रचंड बहुमत चाहिए। यही बात भाजपा सांसद अनंत हेगड़े भी कह चुके हैं कि हमें लोकसभा चुनावों में 400 सीट मिली तो संविधान बदल देंगे। इन बयानों से साफ है कि- भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान और लोकतंत्र से नफरत करते हैं। बाबासाहेब के दिए संविधान को खत्म कर भाजपा, जनता से उनके अधिकार छीन लेना चाहती है"।

इसमें ज्योति मिर्धा यह कहती सुनी जा सकती हैं कि संवैधानिक बदलाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा में प्रचंड बहुमत होना चाहिए। थरूर ने कहा कि अनंत हेगड़े के बाद अब भाजपा उम्मीदवार खुलेआम कहती हैं कि भाजपा का लक्ष्य संविधान को बदलना है। उन्होंने सवाल किया, "सच्चाई उजागर करने के लिए भाजपा और कितने उम्मीदवारों को खारिज कर सकती है?" 

थरूर के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "ये सभी स्वयं महासूत्रधार द्वारा संचालित हैं। यह सोची समझी रणनीति है।" वहीं, मिर्धा ने थरूर द्वारा आलोचना किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "जहां तक मैं समझती हूं, भाजपा का उद्देश्य राष्ट्रीय और सार्वजनिक हित को पूरा करना है और अगर उन उद्देश्यों के लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता है तो ऐसा किया जाएगा।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राजस्थान लोकसभा चुनाव २०२४Jairam Rameshकांग्रेसशशि थरूरShashi Tharoor
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप