लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: चिराग पासवान ने बिहार में प्रथम चरण के सभी 4 सीटों पर किया जीत का दावा, कहा- पूरे देश में ऐसी ही है स्थिति

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2024 15:17 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में जो जानकारी आ रही है, एक बात स्पष्ट है, लड़ाई हर जगह जीत के अंतर की है कि कौन कितने मार्जिन से सीट निकालता है।

Open in App

पटना: बिहार की चार लोकसभा सीटों पर हुए मतदान को लेकर लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में जो जानकारी आ रही है, एक बात स्पष्ट है, लड़ाई हर जगह जीत के अंतर की है कि कौन कितने मार्जिन से सीट निकालता है। मैं एनडीए का सहयोगी हूं सिर्फ इसलिए ही नहीं बल्कि, चारों सीटों की हम लोग मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर एनडीए की जीत हो रही है और कमोवेश यही माहौल पूरे देश भर का है। लेकिन बिहार की चारों सीटें दावे के साथ हम लोग जीत रहे हैं। चिराग ने कहा कि इन चारों सीटों से जो माहौल तैयार होगा, वह अगले सभी चरण के चुनाव में देखने को मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि इसका कारण भी है कि जिस एकजुटता के साथ एनडीए के तमाम घटक दलों ने मिलकर चुनाव प्रचार किया। एनडीए के तमाम बड़े नेताओं के साथ साथ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सभाएं की लेकिन इंडी एलायंस में ऐसा देखने को नहीं मिला। कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता चुनाव प्रचार के लिए बिहार नहीं आया। उन्होंने कहा कि पहले चरण का चुनाव हो गया लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब तक बिहार आने का मौका नहीं मिला। वामदलों के कोई बड़े नेता भी बिहार में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए। पहले चरण को लेकर इंडी एलायंस के नेताओं में वह गंभीरता नहीं दिखी जो दिखनी चाहिए थी। वहीं जिस तरह से चुनाव में ये लोग दबंगई दिखा रहे हैं, इसका पूरा का पूरा नुकसान बिहार की सभी सीटों पर इन लोगों को होगा। 

उधर, तेजस्वी यादव के द्वारा यह दावा किए जाने पर कि इस बार चौंकाने वाले नतीजे आएंगे, इसपर चिराग ने कहा कि बिल्कुल चौंकाने वाले ही नतीजे आएंगे क्योंकि पिछली बार इनके गठबंधन ने एक सीट जीत ली थी। लेकिन इस बार वह सीट भी ये लोग हारेंगे, इसलिए इनका चौंकना स्वाभाविक है। वहीं, गाली गलौज के मामले में चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव जिसे छोटी बात कर कर रफा दफा करने की कोशिश कर रहे हैं, उसपर मेरा खून खौलता है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही संवेदनशील विषय है। मेरे परिवार के ऐसे लोगों को गाली दी जा रही है जो सार्वजनिक जीवन में नहीं हैं। इसका कतई मतलब नहीं है कि अगर कोई सार्वजनिक जीवन में हो आप उन्हें गाली दें।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४चिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतमिशन बिहार पर बीजेपी?, नीतीश कुमार का “दिल्ली प्लान” तैयार, 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं जदयू प्रमुख?, 19 साल से मुख्यमंत्री?

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील