लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस गठबंधन में मचा घमासान, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में हुई जबदस्त झड़प

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 26, 2024 11:56 AM

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा और जनता दल (सेक्यूलर) के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। तुमकुरु में आयोजित दोनों दलों की एक संयुक्त बैठक के दौरान भाजपा-जेडीएस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्यूलर) के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैंतुमकुरु में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा-जेडीएस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गएदोनों दलों की ओर बुलाई गई बैठक गठबंधन के उम्मीदवार वी सोमन्ना के प्रचार के लिए थी

बेंगलुरु: कर्नाटक में लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा और जनता दल (सेक्यूलर) के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि तुमकुरु में आयोजित दोनों दलों की एक संयुक्त बैठक के दौरान भाजपा-जेडीएस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। खबरों के अनुसार दोनों दलों की यह बैठक गठबंधन के उम्मीदवार वी सोमन्ना के प्रचार के लिए बुलाई गई थी।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार भाजपा ने तुमकुरु लोकसभा सीट से वी सोमन्ना को गठबंधन उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के खिलाफ चुनवी मैदान में उतारा है। प्रचार के लिए बुलाई गई बैठक में परेशानी तब शुरू हुई जब जेडीएस विधायक एमटी कृष्णप्पा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार के लिए भाजपा नेता कोंडाजी विश्वनाथ जिम्मेदार थे।

विश्वनाथ ने 2019 में जेडीएस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। जब विश्वनाथ बोलने के लिए आगे आए तो सोमन्ना ने उन्हें रोक दिया। मंच पर मौजूद जडीएस के अधिकतर कार्यकर्ता कृष्णप्पा के पक्ष में थे।

हालांकि मामला बाद में सुलझ गया, लेकिन चुनाव से पहले पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच एकता को मुश्किलों का सामना करना पड़ता दिख रहा है। सूत्रों ने कहा कि भाजपा और जेडाएस ने लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन किया है, जिसमें जद (एस) 25 सीटों पर और जद (एस) तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

सीट बंटवारे के फॉर्मूले के अनुसार जेडीएस तीन सीटों हासन, मांड्या और कोलार पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद प्रज्वल रेवन्ना के हसन से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। हासन देवेगौड़ा का गृह क्षेत्र है।

जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी के मांड्या लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतरने की संभावना है। इस बीच भाजपा ने 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की है। कांग्रेस ने 24 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

कर्नाटक में 26 अप्रैल और 7 मई को दो चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। भाजपा ने कर्नाटक में 2019 के आम चुनावों में राज्य की 28 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की। साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और जेडीएस को एक-एक सीट हासिल हुई।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कर्नाटकBJPजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मैं AAP को वोट दूंगा, अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे', दिल्ली की एक चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

भारत'मोदी सरकार पाकिस्तान के परमाणु बमों से नहीं डरती, पीओके वापस लेंगे', झांसी में बोले अमित शाह

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट

भारतस्वाति मालीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को आखिर में 400 पार की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, स्वाति मालीवाल को लेकर पूछे सवाल का दिग्विजय सिंह ने नहीं दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतKaiserganj constituency: क्या सपा, बसपा की चुनौती के सामने पिता का दबदबा कायम रख पाएंगे छोटे 'भूषण'?

भारतSwati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चिराग और रोहिणी को पिता की विरासत बचाने की चुनौती, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में 20 को मतदान, जानिए मुख्य बातें

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...