लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: मायावती ने यूपी के विभाजन का उठाया सवाल!, केंद्र की सत्ता में आए तो बनाएंगे अलग अवध राज्य

By राजेंद्र कुमार | Updated: May 13, 2024 18:34 IST

Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण में जब मतदान हो रहा है, उस दिन मायावती का किया गया यह ऐलान बसपा की रैली में मौजूद समर्थकों को रास आया और उन्होंने मायावती जिंदाबाद के नारे लगाकर समर्थन किया.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस से सचेत रहने की सलाह दी.कांग्रेस की गलत नीतियों से चलते भाजपा केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई है.भाजपा और कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकना होगा.

Lok Sabha Elections 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को लखनऊ में पार्टी की चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश के विभाजन का मुद्दा फिर से उठा दिया. यही नहीं उन्होंने यह ऐलान भी किया कि अगर बसपा को केंद्र की सत्ता में आने का मौका मिला तो अवध को नए राज्य का दर्जा दिया जाएगी. चौथे चरण में जब मतदान हो रहा है, उस दिन मायावती का किया गया यह ऐलान बसपा की रैली में मौजूद समर्थकों को रास आया और उन्होंने मायावती जिंदाबाद के नारे लगाकर समर्थन किया.

लखनऊ में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के समीप पार्टी की चुनावी रैली में मायावती ने दलित समाज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस से सचेत रहने की सलाह दी. यह भी कहा कि यह चुनाव अगर फ्री एंड फेयर हुआ तो भाजपा सत्ता में नहीं आएगी.

यह दावा करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से चलते भाजपा केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई है. यहीं नहीं कांग्रेस और भाजपा ने बाबा साहब के बनाए गए संविधान के मुताबिक दलितों और पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया है और पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था खतम करने की देने भी इन्हीं सरकारों की है. इसलिए भाजपा और कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकना होगा.

इसके लिए बसपा के लोगों को अपनी ताकत का अहसास करना होगा. यह कहते हुए मायावती ने यूपी के विभाजन की बात फिर से उठाई. इसके पहले भी कई बार मायावती ने यूपी के विभाजन के मुद्दे को उठाया है. 16 नवंबर 2011 को तो मायावती ने यूपी को पूर्वांचल, बुंदेलखंड, अवध प्रदेश और पश्चिम प्रदेश में विभाजित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट से पास कराया था.

बाद में इसे विधानसभा से पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजा गया था. यूपी को चार हिस्सों में विभाजित करने के प्रस्ताव में इसका विस्तार से जिक्र किया गया था कि किस प्रदेश में कौन-कौन से जिले आएंगे. मायावती के इस प्रस्ताव का भाजपा, सपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल ने विरोध किया था. सोमवार को फिर मायावती ने यूपी के विभाजन का जिक्र कर चुनावी माहौल को गरमा दिया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४मायावतीबीएसपीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?