लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भारत राष्ट्र समिति को दो दिन में 2 झटके, सांसद पी रामुलु के बाद भीम राव बसवंत राव पाटिल बीजेपी में शामिल, तेलंगाना में 17 सीट पर फोकस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 1, 2024 16:59 IST

Lok Sabha Elections 2024: सांसद व दलित नेता पी रामुलु के बाद जहीराबाद के बीआरएस सांसद भीम राव बसवंत राव पाटिल (बीबी) बीजेपी में शामिल हो गए। वह लिंगायत समुदाय से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को दो दिन में दो झटके लगे हैं। भाजपा ने 10 सीट का लक्ष्य रखा है। तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीट हैं और 2019 में भाजपा ने 4 सीट पर कब्जा किया था।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिण भारत में लगातार फोकस किया जा रहा है। तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीट हैं और 2019 में भाजपा ने 4 सीट पर कब्जा किया था। इस बार भाजपा ने 10 सीट का लक्ष्य रखा है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को दो दिन में दो झटके लगे हैं। सांसद व दलित नेता पी रामुलु के बाद जहीराबाद के बीआरएस सांसद भीम राव बसवंत राव पाटिल (बीबी) बीजेपी में शामिल हो गए। वह लिंगायत समुदाय से हैं।

तेलंगाना के जहीराबाद संसदीय क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद भीम राव बसवंत राव पाटिल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य के लक्ष्मण और राष्ट्रीय महासचिव व तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुघ की मौजूदगी में पाटिल ने भाजपा की सदस्यता ली।

पिछले दो दिनों के भीतर बीआरएस के लिये यह दूसरा झटका लगा है। तेलंगाना के नगरकुरनूल (आरक्षित) सीट से बीआरएस सांसद व दलित नेता पी रामुलु भाजपा में शामिल हुए थे। दो बार के सांसद पाटिल ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के. मदन मोहन राव को छह हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। तेलंगाना से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद व दलित नेता पी रामुलु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह लोकसभा में नागरकुरनूल (आरक्षित) संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य के लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव व तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अरुणा की मौजूदगी में रामुलु ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर रामुलु के साथ बीआरएस के कुछ अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए। रामुलु तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में खेल व युवा मामलों के मंत्री भी रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)BJPतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप