लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बॉक्सर विजेन्द्र सिंह का कांग्रेस से हुआ मोह भंग, अब कमल के साथ विरोधियों से करेंगे फाइट

By आकाश चौरसिया | Updated: April 3, 2024 15:34 IST

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आज हरियाणा से आने वाले विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका हैअब पार्टी उनपर चुनाव लड़ाने को लेकर विचार कर सकती है

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और रामवीर बिधूड़ी की उपस्थिति में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा था कि कांग्रेस उन्हें उत्तर प्रदेश के मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ा सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। विजेंद्र सिंह हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और प्रदेश में ही नहीं देश भर में एक बड़ा चेहरा हैं। 

उनसे पहले हाल में बड़े उद्योगपति और जिंदल स्टील के मालिक नवीन जिंदल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और उन्हें भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा से अपना उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को सिरसा से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी बनाया है। 

38 वर्षीय बॉक्सर विजेंद्र ने साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक जीता था, जहां उन्होंने कांस्य पदक जीतकर बॉक्सिंग में बड़ी छाप छोड़ी थी। इसके अलावा वो विश्व चैंपियनशिप 2009 में भी कांस्य और साल 2010 में भी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुके हैं, फिर 2014 के कॉमन्वेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। इस बीच उन्होंने यूपीए सरकार के दौरान राजीव गांधी खेल रत्न से भी नवाजा गया था, लेकिन अब इस अवॉर्ड को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड कहा जाता है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसविजेंदर सिंहबॉक्सरहरियाणा लोकसभा चुनाव २०२४उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण