लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा गांधी के हत्यारे 'गोडसे' की पैरवी करने वाले पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय की उम्मीदवारी वापस ले", जयराम रमेश ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 26, 2024 07:23 IST

जयराम रमेश ने भाजपा से मांग की है कि वो कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अभिजीत गंगोपाध्याय का टिकट वापस ले।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने कलकत्ता हाकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय को लेकर भाजपा पर साधा निशानारमेश ने गंगोपाध्याय द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर की गई टिप्पणी को लेकर बोला हमलाउन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को उम्मीदवारी तुरंत वापस ले, जो गोडसे की पैरवी करते हों

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीते सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अभिजीत गंगोपाध्याय पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर की गई उनकी हालिया टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस नेता रमेश ने कहा, "यह दयनीय से भी बदतर है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश, जिन्होंने प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लेकर भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यायिक सेवा से इस्तीफा दिया था, वो कह रहे हैं कि वो गांधी और गोडसे के बीच चयन नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और भाजाप ऐसे लोगों को उम्मीदवारी तुरंत वापस ले, जिन्होंने महात्मा गांधी की विरासत को हथियाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा।"

मालूम हो कि अभिजीत गंगोपाध्याय, जिन्हें हाल ही में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दिया था, भाजपा द्वारा उन्हें लोकसभा चुनाव में उन्हें अपना उम्मीदवार नामित किया गया है। गंगोपाध्याय ने हाल ही में एक बंगाली चैनल से कहा कि वह 'गांधी और गोडसे के बीच चयन नहीं कर सकते'।

न्यायविद से नेता बने गंगोपाध्याय ने कहा कि लोगों को गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे द्वारा लिखी गई किताब जरूर पढ़नी चाहिए, जिसमें उन कारणों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिन्होंने गोडसे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने के लिए उकसाया।

तामलुक में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबांग्शु भट्टाचार्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे गंगोपाध्याय ने कहा, "कानूनी पेशे से जुड़े रहे व्यक्ति के रूप में मुझे कहानी के दूसरे पक्ष को समझने की कोशिश करनी चाहिए। मुझे नाथूराम गोडसे का लेखन पढ़ना चाहिए और समझना चाहिए कि किस वजह से उन्हें महात्मा गांधी की हत्या करनी पड़ी।"

इस बीच सोमवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि उन जजों द्वारा दिए गए फैसलों पर सवाल उठाए जा सकते हैं, जो न्यायपालिका छोड़कर राजनीति में आने का फैसला करते हैं।

हकीम ने कहा, "हमारे लिए न्यायपालिका एक भगवान की तरह है और यदि उनमें से कोई राजनीति में प्रवेश करता है, तो यह उनके द्वारा दिए गए पिछले निर्णयों पर सवाल उठाता है। हम चाहते हैं कि एक न्यायाधीश निष्पक्ष हो। एक न्यायाधीश जो समाज के लिए सोचता है और बिना किसी पूर्वाग्रह, भेदभाव के निर्णय देता है।“

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Jairam Rameshकांग्रेसनरेंद्र मोदीमहात्मा गाँधीMahatma Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप