लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पांच राज्य में विधानसभा और 2024 में आम चुनाव, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और शाह ने पिछले 24 घंटे में की मैराथन बैठकें, कई मुद्दों पर चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 7, 2023 14:05 IST

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार है और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर झटका दिया है। बीजेपी नेतृत्व इसको लेकर गंभीर हो गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान,  छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 65 सीट हैं। 

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस साल 5 राज्य में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव है। मध्य प्रदेशराजस्थानछत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने वाला है।

मध्य प्रदेशराजस्थानछत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार है और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। लगातार दो राज्य हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर झटका दिया है। बीजेपी नेतृत्व इसको लेकर गंभीर हो गया है। 

मध्य प्रदेश, राजस्थान,  छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 65 सीट हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक तंत्र की समीक्षा के साथ ही उसे और मजबूत बनाने के मकसद से पिछले 24 घंटे में मैराथन बैठकें कीं।

सूत्रों ने बताया कि महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित पार्टी नेताओं ने सोमवार रात और मंगलवार को बैठक की। बैठकों के एजेंडे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठकों में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ ही संगठनात्मक मामलों का जायजा लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा कुछ राज्यों में अपने संगठन में कुछ बदलाव कर सकती है और अपने पदाधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंप सकती है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से हारने के बाद, भाजपा आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां कांग्रेस सत्ता में है। मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हैं जहां भाजपा का शासन है। तेलंगाना में भी चुनाव होने हैं, जहां 2014 में राज्य के गठन के बाद से भारत राष्ट्र समिति शासन कर रही है।

भाजपा की कोशिश जहां राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने की है वहीं मध्य प्रदेश में सत्ता बचाए रखने की भी उसके समक्ष चुनौती है। तेलंगाना में भी भाजपा बीआरएस को पटखनी देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशराजस्थानतेलंगानामिज़ो नेशनल फ्रंटकांग्रेसBJPशिवराज सिंह चौहानअशोक गहलोतभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी