लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा लोगों को धर्म और जातियों में बांट रही है, अगर वो सत्ता में दोबारा आती है तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा", शशि थरूर ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 26, 2024 10:54 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी दोबारा केंद्र की सत्ता में आई तो देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगाउन्होंने कहा कि अगर हमें देश बचाना है तो बीजेपी को केंद्र में दोबारा सत्ता में नहीं आने देना होगाथरूर ने कहा कि बीजेपी धर्म के आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करना चाहती है 

जालंधर: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी दोबारा केंद्र की सत्ता में आई तो देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शशि धरूर ने कहा, "अगर इस बार बीजेपी सरकार बनाती है, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। अगर हमें देश बचाना है तो बीजेपी को केंद्र में दोबारा सत्ता में नहीं आने देना होगा। इसलिए मैं चरणजीत सिंह चन्नी के लिए वोट मांग रहा हूं।"

थरूर ने पंजाब के जालंधर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी धर्म के आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करना चाहती है। 

उन्होंने कहा, "बीजेपी लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है। हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई और अन्य धर्म के लोग जो पहले एक साथ रहते थे, उन्हें बीजेपी ने कई हिस्सों में बांट दिया है।"

उन्होंने भाजपा पर देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।

थरूर ने कहा, "भाजपा ने किसी भी लोकतांत्रिक संस्था को नहीं छोड़ा। जिस भी लोकतांत्रिक संस्था को बिना किसी पूर्वाग्रह के काम करना चाहिए था, भाजपा ने उस पर दबाव डाला और उसे अपने पक्ष में कर लिया। जो मीडिया समूह सरकार के खिलाफ बोलता था उसे केंद्रीय जांच एजेंसियों का सामना करना पड़ा।" 

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हम एक ऐसे समाज में रह रहे हैं, जहां हमें खुलकर बोलने का अधिकार तक नहीं है।

मालूम हो कि कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 2024 के चुनाव में जालंधर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और अकाली दल उम्मीदवार मोहिंदर सिंह कायपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब में कुल 13 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होगा। यहां पर सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, नंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024शशि थरूरकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप