लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे दलों से आएं इन नेताओं को BJP ने दिया तोहफा, 2024 के लिए लगाया बड़ा दांव

By आकाश चौरसिया | Updated: March 3, 2024 12:34 IST

भाजपा ने शनिवार शाम को 195 नामों की पहली सूची जारी कर कई बड़े चेहरों समेत नए लोगों को मौका दिया। इनके अलावा फेहरिस्त में दूसरी पार्टियों से आने वाले कई चेहरों को भी नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से करीब 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने शनिवार शाम को 195 नामों की पहली सूची जारी कीदूसरी पार्टियों से आने वाले कई चेहरों को भी नामों को भी शामिल कियापार्टी की ओर से करीब 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने शनिवार शाम को 195 नामों की पहली सूची जारी कर कई बड़े चेहरों समेत नए लोगों को मौका दिया। इनके अलावा फेहरिस्त में दूसरी पार्टियों से आने वाले कई चेहरों को भी नामों को भी शामिल किया। पार्टी की ओर से करीब 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कई नए चेहरों को पार्टी की ओर प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा दूसरी पार्टियों से आएं उम्मीदवारों को भी टिकट देने में पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

वैसे भाजपा ने 34 केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा, लोकसभा अध्यक्ष, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिलाओं, 50 से कम 47 युवा उम्मीदवार, अनुसूचित जाति के 27, जनजाति के 18, ओबीसी के 57, उत्तर प्रदेश से 51, बंगाल से 20, मप्र से 24 सीट की घोषणा, गुजरात से 15 सीटों की घोषणा, राजस्थान से 15, केरल से 12 सीट, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड के 11, छत्तीसगढ़ के 11 सीटों की, दिल्ली में 5 की घोषणा, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 2, अरुणाचल 2, गोवा 1, त्रिपुरा 1 और अंडमान से 1 उम्मीदवारों की सूची जारी किया।

रितेश पांडेजारी हुए सूची में बसपा से हाल में भाजपा ज्वाइन किए रितेश पांडे को अंबेडकर नगर से उम्मीदवार बनाया है। रितेश पांडे ने बसपा के टिकट पर साल 2019 में भाजपा के उम्मीदवार को शिकस्त देकर चुनाव जीता था, इस बार उन्होंने चुनाव से पहले पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया और तोहफे में भाजपा ने भी मौजूदा सांसद को टिकट दे दिया। 

गीता कोड़ाइनके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भी राज्य की सिंहभूम से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। भाजपा ने झारखंड के लिए 14 सीटों में से 11 पर प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। फिलहाल, गीता कांग्रेस से सांसद थी। 

महेंद्रजीत मालवीयराजस्थान प्रदेश के बांसवाड़ा से ताल्लुक रखने वाले महेंद्रजीत मालवीय को बांसवाड़ा डूंगरपुर से प्रत्याशी बनाया है। महेंद्रजीत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास हैं और गहलोत सरकार में वो कबीना मंत्री का जिम्मा संभाल चुके हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले उन्हें हाल में कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव का जिम्मा सौंपा था। लेकिन, मनमुटाव के कारण उन्होंने पाला बदला, जिसका उन्हें फायदा भी हुआ और भाजपा ने  उन्हें टिकट दे दिया।

बीबी पाटिलइनके अलावा दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए तेलंगाना से बीआरएस सांसद बीबी पाटिल को जहीराबाद से उम्मीदवार बनाया है। 

पी. भारतबीबी पाटिल के अलावा बीआरएस से भाजपा में शामिल हुए पी. भारत को भाजपा ने तेलंगाना की नागरकुर्नूल से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पी. भारत बीआरएस के सीनिय नेताओं में शुमार थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बीएसपीBJPतेलंगानाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतकफ सिरप कांड में शामिल बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार, बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का ख़ास

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की