लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने राजस्थान, हरियाणा के लिए प्रभारी किए नियुक्त, यहां होनी है पहले चरण में वोटिंग

By आकाश चौरसिया | Updated: March 21, 2024 13:30 IST

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने नामंकन की तारीखों के शुरू होने के बाद अब हरियाणा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में अपने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश में प्रभारी किए नियुक्तLok Sabha Elections 2024: इस बात को भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा कियाLok Sabha Elections 2024: प्रदेशों में नामंकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियुक्ति की

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने राजस्थान में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य), विजया रहाटकर (प्रदेश सह प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्री), प्रवेश वर्मा को प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किया। इसके अलावा हरियाणा के लिए पार्टी ने डॉ. सतीश पूनिया और सुरेंद्र सिंह नागर को प्रभारी बनाया। वहीं, आंध्र प्रदेश के लिए राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद को अरुण सिंह और सिद्धार्थ नाथ सिंह (पूर्व मंत्री, यूपी सरकार) को प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया। 

पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 3 राज्यों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी के रूप में नियुक्ति की है। 

अब बताते हैं कि देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 7 चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त ने की। ऐसे में हरियाणा में छठे चरण में यानी कि 25 मई, 2024 को होने हैं, जबकि राजस्थान की 25 सीटों में 12 सीटों पर प्रत्याशियों की नामंकन प्रक्रिया शुरू हो गई। यहां 19 अप्रैल, 2024 को पहले चरण में वोटिंग होगी। इसके अलावा घर से मतदान करने की सुविधा 5 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

दूसरी ओर चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोटिंग-डे रखा है और यहां पर चौथे चरण यानी 13 मई को वोटिंग होगी। इसके साथ देश भर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होंगे, जबकि इसके साथ 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होना है और 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी। 

वहीं, तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होना है, इसके साथ 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग-डे रखा और यहां 10 राज्यों की 96 सीटों पर मत डाले जाएंगे। 

पांचवे चरण यानी 20 मई को वोटिंग और इसके लिए 8 राज्यों की 49 सीटों पर मत पड़ेंगे। लेकिन, छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी, ऐसे में 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा सातवें चरण में 1 जून को वोट पड़ेंगे और ऐसे में 8 राज्यों की 57 सीटों पर लोग अपने बहुमूल्य वोट डालेंगे। आखिर में अंतिम परिणाम 4 जून को आ जाएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिलराजस्थानहरियाणाआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है