लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः 10 और 11 जून को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में सभा को संबोधित करेंगे शाह, नांदेड़ में हजूर अचल नगर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे, देखें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2023 15:14 IST

Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नेता एन चंद्रबाबू नायडू से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि क्या भाजपा तेदेपा के साथ हाथ मिलाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजनसभा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होगी।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी 10 जून को राज्य के तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गुजरात के पाटन और महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

नई दिल्लीः नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रमों के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 और 11 जून को चार राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाह की एक जनसभा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होगी।

हाल ही में शाह ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नेता एन चंद्रबाबू नायडू से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि क्या भाजपा तेदेपा के साथ हाथ मिलाएगी। शाह आंध्र प्रदेश में रविवार को जनसभा को संबोधित करेंगे।

राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस अब तक प्रमुख मुद्दों पर केंद्र सरकार का समर्थन करती रही है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी 10 जून को राज्य के तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। शाह शनिवार को गुजरात के पाटन और महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वह नांदेड़ में हजूर अचल नगर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। वह रविवार को आंध्र प्रदेश जाने से पहले तमिलनाडु के वेल्लोर में भी एक सभा को संबोधित करेंगे। सरकार के नौ साल पूरा होने पर भाजपा 30 मई से 30 जून तक एक महीने का कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसका मकसद आम लोगों से संपर्क साधना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहBJPआंध्र प्रदेशमहाराष्ट्रगुजराततमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे