लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 12 राज्य में 142 लोकसभा सीट, गुवाहाटी में मंथन करेंगे भाजपा नेता और मुख्यमंत्री, जानें पूरा समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 17:01 IST

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, पार्टी के सांसद तथा विधायक और राज्य इकाई के अध्यक्ष सहित अन्य लोग हिस्सा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजून में एक महीने तक चलाए गए ‘महा जन संपर्क अभियान’ के प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा हुई।पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कुल 25 लोकसभा सीट हैं, जिनमें असम में सबसे ज्यादा 14 सीट हैं। पश्चिम बंगाल में 42 सीट, बिहार में 40 सीट, ओडिशा में 21 और झारखंड में 14 सीट हैं।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 12 राज्यों के वरिष्ठ नेताओं ने 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में रणनीति बनाने के लिए बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक की।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, पार्टी के सांसद तथा विधायक और राज्य इकाई के अध्यक्ष सहित अन्य लोग हिस्सा ले रहे हैं।

भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष भाबेश कालिता ने बताया कि दिन भर चलने वाली बैठक में जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी, उनमें संगठन को मजबूत करना और चुनावी रणनीति शामिल हैं। बैठक से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करना है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।’’

भाजपा की असम इकाई के प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ चुनाव से पहले तैयारी नहीं करती बल्कि पूरे साल लोगों के संपर्क में रहती है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की सभी राज्य इकाइयों के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।’’

बैठक से पहले, भाजपा नेताओं ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इन 12 राज्यों में कुल 142 लोकसभा सीट हैं, जिनमें से 2019 में भाजपा ने 68 सीट पर जीत दर्ज की थी। पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कुल 25 लोकसभा सीट हैं, जिनमें असम में सबसे ज्यादा 14 सीट हैं।

अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर तथा त्रिपुरा में दो-दो सीटें हैं, जबकि मिजोरम, नागालैंड तथा सिक्किम में एक-एक सीट है। पूर्वी राज्यों में पश्चिम बंगाल में 42 सीट, बिहार में 40 सीट, ओडिशा में 21 और झारखंड में 14 सीट हैं।

बैठक में मिजोरम में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होने की संभावना है। भाजपा के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी राज्यों के नेता सात जुलाई को नई दिल्ली में और दक्षिणी राज्यों के नेता आठ जुलाई को हैदराबाद में बैठक करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPअसमओड़िसाझारखंडबिहारपश्चिम बंगालमेघालयमिज़ोरम चुनावत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी