लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: इन बड़े नेताओं ने किया मतदान, पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे अमित शाह, देखिए वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 7, 2024 11:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में होना है। उनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पत्नी राधाबाई खड़गे के साथ कलबुर्गी के कीर्ति प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 93 सीट पर मतदान जारीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी किया मतदानकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पत्नी राधाबाई खड़गे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे

Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 93 सीट पर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र की रौनक और बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में होना है। उनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पत्नी राधाबाई खड़गे के साथ कलबुर्गी के कीर्ति प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला। कई अन्य बड़े नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अहमदाबाद, गुजरात: वोट डालने के बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा, "मैं दिल्ली से यहां वोट डालने आया हूं। देश के अनेक भाव में एक पर्व जैसा माहौल है... वोटिंग हमारा अधिकार है और जब हम वेट नहीं करते हैं तब उस वक्त ऐसे लोग चुन कर आ जाते हैं जो देश को कमज़ोर भी कर सकते हैं। इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मतदान करना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने मतदान किया। भाजपा ने इस सीट से जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है।

कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे अपनी पत्नी राधाबाई खरगे के साथ कलबुर्गी के कीर्ति प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला।

बारामती, महाराष्ट्र: वोट डालने के बाद NCP-SCP सांसद और बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने कहा, "देश में एक सशक्त लोकतंत्र में संवधान को केंद्र में रखकर पारदर्शी तरीके से, सच को सामने रखकर चुनाव होने चाहिए। तीसरे चरण का मतदान जारी है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने चाहिए यह हमारी मांग है।"

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बिलासपुर से भाजपा ने तोखन साहू और कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "इस बार हर वर्ग के लोग मिलकर कांग्रेस को जीताएंगे... लोगों ने यह भी कहा है कि पिछली बार उनसे ग़लती हुई जिसका वे पश्चाताप कर रहे हैं। पश्चाताप करके उन्होंने यह बी आश्वासन दिया है वे कांग्रेस पार्टी को चुनकर लाएंगे।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेअमित शाहअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील