लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस और DMK के बीच सीटों को लेकर हुआ समझौता, जानिए किसके खाते में गई कितनी गई

By आकाश चौरसिया | Updated: March 18, 2024 15:15 IST

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु में राज्य मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के बीच सीटों को लेकर समझौता हुआ। इसमें प्रदेश के साथ केंद्र शासित प्रदेश को लेकर भी पेक्ट हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर समझौता हुआकांग्रेस और डीएमके में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी को लेकर भी पेक्ट हो गयागौरतलब है कि कांग्रेस मात्र इतनी सीटों से लड़ेगी चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद द्रमुक और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर समझौता हो गया है। इसके अलावा दोनों ने तमिलनाडु के साथ केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी को लेकर भी सीटों को बंटवारा कर लिया। समझौते के अनुसार, सत्तारूढ़ डीएमके 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी (जिसमें केडीएमके की राइजिंग सन सिंबल वाली एक सीट भी शामिल है), कांग्रेस 10 सीटों (पुडुचेरी की एक सीट सहित), वीसीके 2, सीपीआई 2, सीपीआईएम 2, आईयूएमएल 1 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और एमडीएमके 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

समझौता के दौरान खुद राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और कांग्रेस नेता मौजूद थे। इस दौरान एक-दूसरे को समझौते की कॉपी शेयर करते हुए देखा जा सकता है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई सहित कांग्रेस और डीएमके के नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए एक बैठक भी की।

कब होंगे तमिलनाडु में लोकसभा 2024 चुनावदक्षिण राज्य तमिलनाडु में पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होने हैं। इसके अलावा यहां की 39 सीटों पर एक साथ 1 दिन में ही वोटिंग हो जाएगी। तमिलनाडु में 39 सीटों में से 7 सीट आरक्षित हैं। जबकि, तमिलनाडु में 20 मार्च को चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी कर देगी। इसके साथ 27 मार्च को यहां पर नामांकन की आखिरी तारीख है। तमिलनाडु में 6.18 करोड़ कुल मतदाता है। इनमें से 3.14 करोड़ महिला और 3.03 करोड़ पुरुष मतदाता शामिल हैं। 

इस तारीख को नामांकन वापस लेने की तारीख अधिसूचना जारी करने की तिथि- 20-03-2024नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि- 27-03-2024नामांकन की जांच- 28-03-2024उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 30-03-2024मतदान की तिथि- 19-04-2024वोटों की गिनती- 04-06-2024 

टॅग्स :डीएमकेकांग्रेसएमके स्टालिनराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए