लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: एक्टर रजनीकांत ने चेन्नई में डाला वोट, तमिलनाडु के 39 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2024 09:11 IST

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु में वोटिंग प्रक्रिया जारी है जिसमें आम जनता से लेकर एक्टर तक अपने मतदान का उपयोग कर रहे हैं।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: देश के कई राज्यों में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान में 39 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग जारी है। इस बीच, चेन्नई में एक्टर रजनीकांत ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। साउथ स्टार ने सुबह चेन्नई मतदाता केंद्र पहुंच कर वोट डाला जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान रजनीकांत ने वोट डालने के बाद मीडिया के सामने फोटो भी खिंचवाई। 

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में वोटिंग जारी है। जिसके नतीजे 4 जून को निकलने वाले हैं। राज्य में 950 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला लगभग 6.23 करोड़ मतदाता करेंगे जो 68,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

लोकतंत्र के इस पर्व में क्या आम क्या खास सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। लोगों का मतदान केंद्र पर पहुंचना जारी है। 

गौरतलब है कि तमिलनाडु में द्रमुक के दयानिधि मारन (मध्य चेन्नई), ए राजा (नीलगिरी) और कनिमोझी (थूथुकुडी), भाजपा के के अन्नामलाई (कोयंबटूर), एल मुरुगन (नीलगिरी) और तमिलिसाई सौंदर्यराजन (दक्षिण चेन्नई), पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (रामनाथपुरम), कांग्रेस पार्टी के कार्ति चिदंबरम (शिवगंगा), एआईएडीएमके के जे जयवर्धन (दक्षिण चेन्नई) और एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरण (थेनी) प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। इन उम्मीदवारों की किस्मत पर आज राज्य की जनता अपना फैसला मतदान बक्सों में बंद कर देगी जिसका फैसला चार जून को सामने आएगा। 

बता दें कि तमिलनाडु के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम,  त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी वोटिंग जारी है। 

आज केंद्र शासित प्रदेशों - अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर और पुडुचेरी में भी चुनाव होंगे। 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों के लोग भी आज वोटिंग कर रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तमिलनाडु लोकसभा चुनाव २०२४रजनीकांतचेन्नईबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?