लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, 160 प्रत्याशी की घोषणा संभव!, पहली सूची में कई दिग्गज होंगे शामिल...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2024 17:15 IST

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए यह लक्ष्य 400 से अधिक सीटें जीतने का है।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 के चुनावों में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल होने की उम्मीद है। गांधीनगर से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए कई राज्यों में पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बुधवार को मंथन किया। पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची के लिए नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बृहस्पतिवार को होने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इसी तरह की बैठकें अब तक उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नेताओं के साथ हुई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल होने की उम्मीद है। उनके अनुसार कई ऐसी सीट पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है जिनपर 2019 के चुनावों में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। साल 2019 के चुनाव के समय भाजपा की पहली सूची में मोदी और शाह के भी नाम शामिल थे।

शाह उस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उन्होंने गांधीनगर से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था। साल 2019 में नामों की सूची निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद ही जारी की गई थी। इस बार यह स्थिति अलग होने जा रही है। भाजपा ने पिछले दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावों की घोषणा से काफी पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

खासकर उन सीटों पर जो पांच साल पहले वह हार गई थी। पार्टी लोकसभा चुनाव में इस पहल को बरकरार रखना चाहती है। मोदी ने इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है जबकि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए यह लक्ष्य 400 से अधिक सीटें जीतने का है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील