लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "बिहार की सभी 40 सीटें जाएंगी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में", बेगुसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 19, 2024 14:57 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है और प्रदेश की सभी 40 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाते में जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाते में जाएंगीउन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि बिहार की सभी 40 सीटों पर नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैंगिरिराज सिंह ने कहा कि इसमें किसी को संदेह नहीं कि बिहार की सभी सीटें पीएम मोदी को मिलेंगी

बेगुसराय: बिहार की बेगुसराय सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है और प्रदेश की सभी 40 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाते में जाएंगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गिरिराज सिंह ने कहा, ''एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इसका सीधा मतलब यह है कि सभी 40 सीटों पर नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें किसी को संदेह नहीं रहना चाहिए कि ये सभी सीटें पीएम मोदी को मिलेंगी।''

इसके अलावा एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लोगों का वोट राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे के अहंकार को खत्म कर देगा।

उन्होंने कहा, "चिराग पासवान दलित हैं, रामविलास पासवान दलित हैं, तेजस्वी यादव अपने अहंकार के कारण चिराग को गाली दे रहे हैं। लोगों का वोट उनके अहंकार को खत्म करेगा।"

मालूम हो कि बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र बिहार के 40 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। 2019 के चुनाव में गिरिराज सिंह ने तत्कालीन सीपीआई और मौजूदा कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हराकर आसान जीत हासिल की।

अवधेश कुमार राय इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। बिहार में सभी सात चरणों में 40 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

पहले चरण में चार सीटों जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद पर मतदान चल रहा है। राज्य में चरण 2 से चरण 5 तक पांच सीटों पर मतदान होगा। वहीं चरण 6 और 7 में आठ-आठ सीटों पर चुनाव होंगे।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी से बने एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीतकर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने 24.1 फीसदी वोट शेयर के साथ 17 सीटें जीतीं, जबकि जेडीयू ने 22.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 16 सीटों पर जीत हासिल की। एलजेपी ने 8 फीसदी वोट शेयर के साथ छह सीटें जीती थीं।

जबकि राजद, कांग्रेस और आरएलएसपी के नेतृत्व वाला महागठबंधन केवल एक सीट जीतने में कामयाब रहा था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बेगूसरायगिरिराज सिंहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप