लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कांग्रेस कैंपेन में छेड़छाड़ का शिकार हुई अभिनेत्री ने शख्स को जड़ा थप्पड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2019 15:38 IST

Lok Sabha Elections 20219: खुशबू ने मीडिया को बताया, ''उसने मेरे साथ एक बार छेड़छाड़ की और घूमकर देखा और आगे बढ़ गई। उसने मुझे दोबारा छेड़ा। तभी मैं घूमी और उसको थप्पड़ जड़ दिया।''

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री और कांग्रेस नेता खुशबू बेंगलुरु सेंट्रल से पार्टी उम्मीदवार के लिए कैंपेन कर रही थीं तभी एक शख्स ने कथित तौर पर उनके साथ छेड़छाड़ की।खुशबू ने भीड़ के बीच ही पलटकर शख्स को जड़ा थप्पड़ा, कहा- पहली बार कुछ नहीं किया लेकिन दूसरी बार उसे मारा चाटा।

Lok Sabha Elections 20219: लोकसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार के दौरान एक्टर-पॉलिटीशियन खुशबू सुंदर कथित तौर पर एक शख्स की छेड़छाड़ का शिकार हो गईं और उन्होंने आरोपी को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। खुशबू के मुताबिक शख्स उनके साथ बार-बार छेड़खानी कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार (10 अप्रैल) को खुशबू बेंगलुरु सेंट्रल से कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान अरशद के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं।

खुशबू शांतिनगर के विधायक एनए हरीश और अरशद के साथ चल रही थीं तभी वह मुड़ीं और पीछे खड़े शख्स को थप्पड़ मारा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक खुशबू के चारों ओर भारी भीड़ उन्हें घेरे हुए चल रही थी। खुशबू जैसे ही अपनी कार की तरफ बढ़ीं तभी वह घूमी और पीछे थड़े शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। 

खुशबू ने मीडिया को बताया, ''उसने मेरे साथ एक बार छेड़छाड़ की और मैंने घूमकर देखा और आगे बढ़ गई। उसने मुझे दोबारा छेड़ा। तभी मैं घूमी और उसको थप्पड़ जड़ दिया।'' वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान अरशद ने कहा कि जिस आदमी में खुशबू को छेड़ा, उसे पुलिस ने तुरंत पीछे धकेला गया और वहां से ले गई। उन्होंने कहा, ''ऐसी घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं नहीं जानता हूं कि वह आदमी कौन है लेकिन मैंने पुलिस से कहा है कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।'' 

टीएनएम की रिपोर्ट के मुताबिक इंदिरानगर पुलिस ने शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे चेतावनी देकर जाने दिया। 

खुशबू ने 2014 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। वह पार्टी में एक जाना-माना चेहरा हैं। वह 24 मार्च 2015 से कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। कांग्रेस से पहले वह डीएमके के साथ थीं। बेंगलुरु सेंट्रल सेगमेंट में वह कांग्रेस की स्टार प्रचारक हैं। इस इलाके में तमिल बोलने वाले लोगों की संख्या ज्यादा बताई जाती है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसबैंगलोर सेंट्रल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील