लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास

By भाषा | Updated: May 4, 2019 06:20 IST

ओडिशा के समुद्र तट पर आये भयानक चक्रवात फोनी के प्रभाव के चलते उनकी यहां की हवाई यात्रा रद्द कर दी गयी जिसके बाद उन्होंने यहां की सभा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार करोड़ों रामभक्तों के सपने को पूरे करने के लिए अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हजारीबाग से केन्द्रीय विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के पक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही।

ओडिशा के समुद्र तट पर आये भयानक चक्रवात फोनी के प्रभाव के चलते उनकी यहां की हवाई यात्रा रद्द कर दी गयी जिसके बाद उन्होंने यहां की सभा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। योगी ने लोगों से सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जैसा ही नेतृत्व चाहिए जिनका नाम सुनते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पसीना आ जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जब भारत में भाषण देना प्रारंभ करते हैं तो पाकिस्तान में वहां के प्रधानमंत्री को पसीने छूटने लगते हैं।’’ योगी ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी मुख्यालय पर हवाई हमला करके मोदी सरकार ने बता दिया है कि आतंकवाद का सामना करने और देश को सुरक्षित रखने के लिए मोदी सरकार ही चाहिए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअयोध्याराम मंदिरयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील