लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, कहा-दंगों, नरसंहार से राजनीति में उतरे मोदी

By भाषा | Updated: April 9, 2019 16:10 IST

ममता बनर्जी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भाजपा के सामने कड़ी चुनौती नहीं पेश कर सकी जिससे भाजपा का विकास हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने सांप्रदायिकता के खिलाफ अपनी लड़ाई में कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि हर राज्य में मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा और दंगों के रास्ते राजनीति में आये। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने दम पर केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगी। बनर्जी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भाजपा के सामने कड़ी चुनौती नहीं पेश कर सकी जिससे भाजपा का विकास हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी दंगों और नरसंहार के माध्यम से राजनीति में आये हैं। वह फासीवाद के राजा हैं। अगर एडोल्फ हिटलर जिंदा होता, तो मोदी की गतिविधियों को देख कर खुदकुशी कर लेता।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी। बनर्जी ने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी केंद्र में सरकार बनाना चाहते हैं तो उन्हें दूसरों से मदद मांगनी होगी।’’

उन्होंने दावा किया कि हर राज्य में मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘एक बार मोदी सत्ता से बाहर हो जाएं, तो हम सभी एक नये भारत के निर्माण के लिए काम करेंगे’’ बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने सांप्रदायिकता के खिलाफ अपनी लड़ाई में कभी समझौता नहीं किया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावटीएमसीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो