लाइव न्यूज़ :

मणिशंकर अय्यर ने PM मोदी को 'नीच आदमी' बताने वाले बयान को ठहराया सही, बीजेपी ने राहुल को घेरा

By स्वाति सिंह | Updated: May 14, 2019 12:07 IST

मणिशंकर अय्यर ने साल 2017 में पीएम मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' कहा था। तब इस बयान को लेकर काफी बवाल भी मचा था। जिसके लिए बाद में अय्यर को माफी मांगनी पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमणिशंकर अय्यर ने साल 2017 में पीएम मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' कहा था। इस बयान को लेकर काफी बवाल भी मचा था।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को 2017 में गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर अपनी 'नीच' संबंधी टिप्‍पणी को सही बताया है।

दरअसल, मणिशंकर अय्यर ने साल 2017 में पीएम मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' कहा था। तब इस बयान को लेकर काफी बवाल भी मचा था। जिसके लिए बाद में अय्यर को माफी मांगनी पड़ी थी। लेकिन अब एक ब्लॉग लिखकर उन्होंने अपने इस बयान को सही बताया है। उन्होंने लिखा 'क्‍या उस वक्‍त जो भविष्‍यवाणी मैंने की थी, वो गलत थी? इसके साथ ही उन्होंने लिखा देश की जनता 23 मई को मोदी सरकार को सत्‍ता से बाहर का रास्‍ता दिखा देगी।

इसके अलावा अय्यर ने पीएम मोदी के इंटरव्‍यू में पीएम मोदी के बालाकोट एयर स्‍ट्राइक संबंधी दावे और दिल्‍ली के रामलीला मैदान में राजीव गांधी के आईएनएस विराट को निजी टैक्‍सी के रूप में इस्‍तेमाल वाले बयानों को लेकर लिखा है। उन्होंने लिखा 'पीएम मोदी को यह चेतावनी देने की जरूरत है कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर वोट मांगने जैसा काम कर उन्‍होंने देश-विरोधी काम किया है। वहीं, बालाकोट एयर स्‍ट्राइक पर अपनी राय देकर आपने भारतीय वायु सेना की समझ का अपमान किया है'।

वहीं, मणिशंकर अय्यर के इस बयान से कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। लेकिन दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेर लिया है। 

उधर, बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अय्यर के इस ब्लॉग के बाद ट्वीट कर राहुल पर निशाना साधा है। उन्होंने  लिखा 'लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 'प्यार की राजनीति' में गांधी परिवार के और एक 'मणि' ने मोदी जी पर दिए गए अपने पूर्व के 'नीच बयान' को सही ठहराते हुए कुछ और योगदान किया है।' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए