लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 Update: उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा, NDA को तगड़ा झटका, ज्वाइन करेंगे महागठबंधन

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2018 13:41 IST

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर नाराज चल रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का यह कदम कोई आश्चर्यजनक नही माना जा रहा है. कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से सीट शेयरिंग में अनदेखी से खासे नाराज चल रहे हैं.

Open in App

बिहार की राजनीति में अब बडे बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. एनडीए से नाराज चल रहे रालोसपा प्रमुख और केंद्र सरकार में मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा अपना इस्तीफा पीएमओ कार्यालय को भेज दिये जाने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि वह महागठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं. वैसे इस बात के कयास काफी लंबे वक्त से लगाये जा रहे थे. 

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर नाराज चल रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का यह कदम कोई आश्चर्यजनक नही माना जा रहा है. कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से सीट शेयरिंग में अनदेखी से खासे नाराज चल रहे हैं. बताया जाता है कि वह केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद एनडीए से अलग होने का भी ऐलान किसी भी वक्त कर सकते हैं.

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में होनेवाली एनडीए सहयोगियों की बैठक में भाग नहीं लेने का एलान किया था. उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफा दिये जाने के साथ ही बिहार में राजनीतिक समीकरणों के पुनर्मूल्यांकन की शुरुआत हो गई है. उपेंद्र कुशवाहा सत्तारूढ पार्टी के प्रमुख सहयोगी भाजपा के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार कई सप्ताह से निशाना साधते रहे हैं.

सीट शेयरिंग के मामले पर अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो से ज्यादा सीट नहीं दिये जाने पर कुशवाहा भाजपा से नाराज चल रहे हैं. वहीं, बिहार में जदयू और भाजपा बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लडने पर सहमति जता चुके हैं. वहीं, रालोसपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 'कुशवाहा आज भाजपा से अलग होने की घोषणा कर सकते हैं.'

इधर, चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. इसके बाद वह विपक्ष के साथ हाथ मिला सकते हैं. बिहार में राजद और कांग्रेस विपक्ष की मुख्य पार्टियां हैं. इसबीच, रालोसपा के नेता नागमणि ने कहा है कि आज रालोसपा की ओर से बहुत बडा धमाका होगा. जिसमें बिहार झारखंड के तथाकथित बड़े नेताओं की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग होने को लेकर जो निर्णय लेंगे वह सर्वमान्य होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारराष्ट्रीय लोक समता पार्टीएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण