लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः टीआरएस ने तेलंगाना के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान किया

By भाषा | Updated: March 22, 2019 04:37 IST

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया।

Open in App

हैदराबाद, 21 मार्चः तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया। इसमें पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को निजामाबाद से फिर से टिकट दिया गया है। वह इसी सीट से सांसद हैं।

सूची में अन्य उम्मीदवारों में बी विनोद कुमार (करीमनगर), बी वेंकटेश नेताकानी (पेद्दापल्ली), जी नागेश (आदिलाबाद), बी बी पाटिल (जाहिराबाद), के. प्रभाकर रेड्डी (मेडक) के नाम शामिल हैं। इनके अलावा, पसूनूरी दयाकर (वारंगल), मलोथ कविता (महबूबाबाद), एन. नागेश्वर राव (खम्मम), बुरा नरसैया गौड (भोंगीर), वेमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (नलगोंडा) को भी टिकट दिया गया है।

पार्टी ने पोथुगांती रामुलु (नगरकुर्नूल), मन्ने श्रीनिवास रेड्डी (महबूबनगर), जी रंजीत रेड्डी (चेवेला), टी साई किरण यादव (सिकंदराबाद), एम. राजशेखर रेड्डी (मलकाजगिरी) और पी. श्रीकांत (हैदराबाद) को अपना प्रत्याशी बनाया है। तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं। इन सभी सीटों पर 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव में मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेलंगानातेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील