लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं की अगली पीढ़ी मैदान में, तीसरे चरण को लेकर बढ़ी उत्सुकता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 20, 2019 08:20 IST

शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले, पूर्व राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से की बहू रक्षा खड़से, विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उम्मीदवार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअगली पीढ़ी के कारण पवार, विखे, राणे, खड़से की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है इन नेताओं के गढ़ सुरक्षित रहेंगे या पहली ही बार में धराशाई हो जाएंगे.सुप्रिया सुले पिछली बार मोदी लहर में भी 69,719 वोटों से विजयी हुई थीं.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले, पूर्व राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से की बहू रक्षा खड़से, विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उम्मीदवार हैं. इसलिए अब इस बात को लेकर उत्सुकता है कि इन नेताओं के गढ़ सुरक्षित रहेंगे या पहली ही बार में धराशाई हो जाएंगे. तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. सुप्रिया सुले पिछली बार मोदी लहर में भी 69,719 वोटों से विजयी हुई थीं. उस समय रासप के महादेव जानकर ने कमल चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ा था. तब भाजपा ने कहा था कि कमल चुनाव चिन्ह नहीं होने से हम हारे.

इस बार उनके खिलाफ भाजपा की कांचन कुल उम्मीदवार हैं. इसलिए अब भाजपा पर यह साबित करने की नौबत आ गई है कि उसने जो कहा था वहीं सही है. बारामती निर्वाचन क्षेत्र वर्षों से शरद पवार का गढ़ रहा है. इसलिए संपूर्ण पवार परिवार ने सुप्रिया के पीछे अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. दूसरी ओर कांचन कुल के चुनाव प्रचार पर स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नजर रख रहे हैं. सुप्रिया की घेराबंदी के लिए भाजपा के कुछ नेताओं ने कांग्रेस के कुछ नेताओं से हाथ मिला लिया है.

राधाकृष्ण विखे पाटिल अहमदनगर में विचित्र राजनीतिक परिस्थिति से गुजर रहे हैं. वे स्वयं कांग्रेस में हैं, लेकिन बेटे के लिए मोर्चा बंदी कर रहे हैं. जलगांव जिले में भाजपा में गिरीश महाजन का उदय होने और मंत्री पद चले जाने से कुछ उपेक्षित महसूस कर रहे एकनाथ खड़से की बहू रक्षा खड़से रावेर से दूसरी बार भाग्य आजमा रही हैं.

रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के पुत्र नीलेश महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष की ओर चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला शिवसेना और कांग्रेस से है. इस निर्वाचन क्षेत्र पर अब भी पकड़ ढीली नहीं हुई है, यह साबित करने की चुनौती राणे के सामने है. अगली पीढ़ी के कारण पवार, विखे, राणे, खड़से की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019शरद पवारमहाराष्ट्रबारामती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?