लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने कहा- नमो जितना काम करने में विरोधियों को 3 जन्म लगेंगे, तेजस्वी यादव ने दिया तीखा जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 1, 2019 18:40 IST

Lok Sabha Elections 2019: सुशील मोदी ने बीजेपी की विजय संकल्प रैली में कहा था कि इस बार चुनाव में केवल एक उम्मीदवार है और वो हैं पीएम मोदी। पीएम ने जितना काम कर दिया है, उतना करने में विरोधियों को तीन जन्म लगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के चलते बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े तो राजद नेता तेजस्वी यादव बरस पड़े।सुशील मोदी ने कहा कि पीएम जितना काम करने में विरोधियों को तीन जन्म लगेंगे। इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मे कसीदे पढ़े जो  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नागवार गुजरे। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पीएम के जितना काम करने के लिए विरोधियों को तीन जन्म लगेंगे। इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश के लाखों करोड़ रुपये लुटाकर अपने पूरे कुल को भगा दिया। इस काम को करने के लिए किसी को 30 जन्म लेने पड़ते। 

दरअसल, सुशील मोदी ने मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रैली में दिए उनके भाषण पर प्रकाशित किसी हिंदी अखबार की कॉपी को ट्वीट किया था और कैप्शन दिया था, ''नमो जितना काम करने में विरोधियों को तीन जन्म लगेंगे..।'' इस पर तेजस्वी ने सुशील मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया। 

तेजस्वी ने रीट्वीट में लिखा, ''सही बोला, नीरव मोदी, ललित मोदी, रेखा मोदी, राजकुमार मोदी जैसे भगौड़ों को भगाने में किसी को तीन नहीं, 30 जन्म लेने पड़ते लेकिन नमो ने पांच साल में पूरे कुल को देश का लाखों करोड़ लुटाकर भगा दिया। और बताइए, सृजन घोटाले के धन से आपके भाई का रियल एस्टेट का काला कारोबार कैसा चल रहा है?''

सुशील मोदी ने बीजेपी की विजय संकल्प रैली में कहा था कि इस बार चुनाव में केवल एक उम्मीदवार है और वो हैं पीएम मोदी। पीएम ने जितना काम कर दिया है, उतना करने में विरोधियों को तीन जन्म लगेंगे। उन्होंने कहा कि राजद के लोग आरोप लगाते हैं कि संविधान और आरक्षण खतरे में है जबकि पीएम मोदी के होते हुए कोई ऐसा नहीं है जो आरक्षण को खत्म करे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद नेताओं को संविधान पर भरोसा नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेजस्वी यादवसुशील कुमार मोदीबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप