लाइव न्यूज़ :

'सभी मोदी चोर' है बयान पर फंसे राहुल गांधी, सुशील मोदी ने दायर किया मानहानि का मुकदमा

By भाषा | Updated: April 18, 2019 15:12 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को बेंगलुरु से कुछ दूरी पर स्थित कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान अपने भाषण में मोदी उपनाम वाले हर व्यक्ति को चोर बताया था, जिससे समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है तथा यह एक अपराधिक कृत्य है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में एक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा।राहुल गांधी ने कहा था कि 'चौकीदार 100 प्रतिशत चोर है।'

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बृहस्पतिवार को पटना स्थित एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने गांधी की उस टिप्पणी के चलते यह मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने मोदी उपनाम वाले हर व्यक्ति को कथित तौर पर चोर बताया था।

सुशील ने राहुल के खिलाफ यह आपराधिक मुकदमा भादंवि की धारा 500 के तहत पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को बेंगलुरु से कुछ दूरी पर स्थित कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान अपने भाषण में मोदी उपनाम वाले हर व्यक्ति को चोर बताया था, जिससे समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है तथा यह एक अपराधिक कृत्य है। इस मुकदमे में गवाह के तौर पर भाजपा विधायक संजीव चौरसिया और नितिन नविन ने हस्ताक्षर किए हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में राहुल गांधी को भेजा नोटिस

इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर अवमानना के एक मामले में उन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। कोर्ट ने राफेल केस से जुड़े इस मामले में राहुल गांधी को अगले सोमवार से पहले जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 22 अप्रैल को होगी।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा, 'हम यह स्पष्ट करते हैं कि राहुल गांधी ने इस अदालत का नाम ले कर राफेल सौदे के बारे में मीडिया व जनता में जो कुछ कहा, उसे गलत तरीके से पेश किया। हम यह स्पष्ट करते हैं कि राफेल मामले में दस्तावेजों को स्वीकार करने के लिए उनकी वैधता पर सुनवाई करते हुए इस तरह की टिप्पणियां करने का मौका कभी नहीं आया।'

यह मामला दरअसल बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की ओर से दायर किया गया था। लेखी ने अपनी याचिका में कहा है कि राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर राहुल ने हाल में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो कोर्ट की अवमानना है।

याचिका में राहुल पर सुप्रीम कोर्ट के बयान को गलत तरह से पेश करने का आरोप है। लेखी का आरोप है कि राहुल गांधी ने अपनी व्यक्तिगत टिप्पणियों को शीर्ष अदालत के मुंह में डाला है और इस तरह उन्होंने गलत धारणा पैदा करने का प्रयास किया है।

मीनाक्षी लेखी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कथित रूप से टिप्पणी की, 'अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया कि चौकीदार चोर है।' 

राहुल गांधी ने अमेठी से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया था। राहुल गांधी का अमेठी सीट पर बीजेपी की स्मृति ईरानी से मुकाबला है। गांधी ने प्रधानमंत्री के हाल ही में दिये गये इंटरव्यू का भी जिक्र किया, जिसमें मोदी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे में उनकी सरकार को क्लीन चिट दी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीसुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील