लाइव न्यूज़ :

त्रिशंकु संसद की उम्मीद में रणनीति बना रही हैं सोनिया गांधी, शीर्ष नेताओं संग की बैठक

By भाषा | Updated: May 19, 2019 06:26 IST

कांग्रेस सरकार गठन की सभी संभावनाएं तलाश रही है। कांग्रेस ने अगली सरकार बनाने के अपने दावे को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने मतगणना से एक दिन पहले 22मई को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक और बैठक बुलाई है।

Open in App

सोनिया गांधी शनिवार को कांग्रेस नेतृत्व के साथ सरकार गठन की संभावनाओं को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए सक्रिय हुईं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने अहमद पटेल, ए के एंटनी और अन्य के साथ विचार विमर्श किया। माना जा रहा है कि कांग्रेस के इन सभी नेताओं ने संभावित त्रिशंकु संसद की स्थिति में पार्टी की रणनीति तैयार की।

कांग्रेस सरकार गठन की सभी संभावनाएं तलाश रही है। कांग्रेस ने अगली सरकार बनाने के अपने दावे को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने मतगणना से एक दिन पहले 22मई को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक और बैठक बुलाई है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संप्रग..तीन गठन के एक प्रयास के तहत गैर राजग पार्टियों के साथ सलाह मशविरा किया ताकि इन सभी को एक संयुक्त गठबंधन में साथ लाया जा सके।

सोनिया गांधी ने आज अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ एक बैठक की। कांग्रेस को उम्मीद है कि राजग के पूर्ण बहुमत हासिल करने में असफल रहने पर वह भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर रख पाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के अनुभव का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने पीटीआई से कहा था कि सोनिया गांधी गैर राजग पार्टियों को अगली सरकार के गठन के लिए साथ लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

आज की बैठक महत्व रखती है क्योंकि सोनिया गांधी अभी तक स्वास्थ्य कारणों से राजनीतिक गतिविधि से दूर रही हैं। कांग्रेस एक गठबंधन बनाने के लिए अन्य पार्टियों के साथ सम्पर्क में है ताकि वह अगली सरकार बनाने का नेतृत्व कर सके। इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू के साथ मुलाकात की जबकि पार्टी के अन्य नेता अन्य दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने पटेल, एंटनी और अशोक गहलोत, कमलनाथ और पी चिदंबरम जैसे नेताओं से अन्य दलों के साथ वार्ता करने के लिए कहा है। वे दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और रणनीति तैयार कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसोनिया गाँधीकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप