लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: हिंसा की छिटपुट घटनाओं, ईवीएम में गड़बड़ी के बीच दूसरे चरण के मतदान ने पकड़ा जोर

By भाषा | Updated: April 18, 2019 16:26 IST

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्षेत्र में अपने-अपने जनाधार को अपने पक्ष में करने के लिये रैलियां की हैं लेकिन प्रतापगढ़ी पहले अपनी क्षमताओं को परखने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App

महज 32 साल के यूट्यूब स्टार ,शायर तथा कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी का अंदाज अन्य उम्मीदवारों से कुछ हटकर है। इमरान प्रतापगढ़ी की खूबी है कि वह विवेकपूर्ण मतदान, धर्मनिरपेक्षता और महिलाओं के मुद्दों पर अपने संदेश को शायरी में पिरोकर पेश करते हैं। युवा नेता की शायरी हमेशा से राजनीति से जुड़ी रही है लेकिन वह मुख्यधारा की राजनीति में उस वक्त शामिल हुए जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पसंद बने और उन्हें इस संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव के लिये चुनाव मैदान में उतारा गया।

प्रतापगढ़ी ने अपने नाम में यह शब्द अपने प्रतापगढ़ का निवासी होने के चलते जोड़ा है, जो यहां से करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन अपना राजनीतिक अभियान मशहूर शायर जिगर मुरादाबादी के निवास मुरादाबाद से शुरू करने का फैसला किया है।

प्रतापगढ़ी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वोट नहीं बंटे इसके लिये मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं। यह मुस्लिमों के बारे में नहीं है। मैं हर उस शख्स से अपील करता हूं जो भाजपा की राजनीति और नीतियों से परेशान है।’’ राजनीति में नए नए आए प्रतापगढ़ी मुरादाबाद से भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश कुमार के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। कुंवर सर्वेश कुमार एक प्रभावशाली ठाकुर नेता हैं और पांच बार इस क्षेत्र से विधायक चुने जा चुके हैं ।

उनका सामना सपा-बसपा-रालोद के उम्मीदवार पूर्व महापौर एस. टी. हसन से भी है जिनका यहां जबरदस्त समर्थक आधार है और जो 2014 की ‘मोदी लहर’ में भी तीन लाख मत जुटाने में सफल रहे थे। इस चुनावी परिदृश्य में भी प्रतापगढ़ी को 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में अपनी जीत का भरोसा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्षेत्र में अपने-अपने जनाधार को अपने पक्ष में करने के लिये रैलियां की हैं लेकिन प्रतापगढ़ी पहले अपनी क्षमताओं को परखने की कोशिश कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि भाजपा और ‘गठबंधन’ नेताओं की तरह कांग्रेस के शीर्ष नेता उनके समर्थन में चुनाव प्रचार के लिये मुरादाबाद या इसके आस-पास क्यों नहीं आये, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें चुनाव प्रचार के आखिरी वक्त में आने का अनुरोध किया है। तब तक मैं ही अपने दम पर अपनी क्षमताओं को परखने और इस चुनौती का सामना करने की कोशिश कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा कि प्रशासन मेरी बढ़ती लोकप्रियता से खौफ में है और उन्होंने मेरी तीन सभाओं को बाधित किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील