लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सहारनुपर में वीरान पड़ा है लकड़ी का हस्तशिल्प उद्योग, नोटबंदी-जीएसटी जैसे हैं खास चुनावी मुद्दे

By भाषा | Updated: April 5, 2019 15:26 IST

लोकसभा चुनाव 2019 : सहारनपुर में 1.5 लाख मतदाता शहर की मतदाता आबादी का आठ फीसदी हैं जहां चुनाव पहले चरण में 11 अप्रैल को होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसहारनुपर में कुल 17,22,580 मतदाता हैं जिनमें से छह लाख मुसलमान हैं।करीब तीन लाख एससी/एसटी मतदाता हैं जबकि 1.5 लाख गुज्जर हैं। यहां 8,00,393 महिला मतदाता हैं

उज्मी अतहर

ज्यादा दिन पुरानी बात नहीं है जब अब्दुल सलाम रोड पर चहल-पहल दिखाई देती थी और देशभर से खरीदार फर्नीचर, फ्रेम, जालनुमा पैनल और लकड़ी से बनी सभी चीजें खरीदने वहां आते थे। कारीगर और कारोबारी बताते हैं कि यहां की यह चहल पहल और खुशहाली पर ग्रहण तब लग गया जब आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी हुई। इससे 1.5 लाख कारीगरों लोगों को रोजगार देने वाले यहां के उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा।

चार सौ करोड़ रुपये की लकड़ी के हस्तशिल्प कुटीर उद्योग का दिल कहे जाने वाली अब यह सड़क वीरान है। दुकानों में सामान भरा पड़ा है लेकिन खरीदार नहीं हैं। एक कारोबारी जाकिर हसन ने कहा, ‘‘आठ नवंबर 2016 को इस सड़क की सूरत बदल गई। हमारे हालात बदल गए। नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू करने से सहारनपुर का गौरव अभिशाप बन गया।’’ उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सहारनपुर का असंगठित क्षेत्र नोटबंदी के प्रभाव से अब भी उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। जब चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे तो इसका साफ तौर पर प्रभाव दिखेगा।’’

सहारनपुर में 1.5 लाख मतदाता शहर की मतदाता आबादी का आठ फीसदी हैं जहां चुनाव पहले चरण में 11 अप्रैल को होने हैं। हसन के अनुसार नोटबंदी और उसके बाद अस्थिरता ने कुशल कारीगरों के करीब 40 फीसदी कार्यबल को यह पेशा छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। इनमें से एक रमेश कुमार है जो अब अब्दुल सलाम रोड पर रिक्शा चलाता है जहां कभी वह लकड़ी की वस्तुएं बनाया करता था। कुमार ने कहा, ‘‘मैं जो मुगल नक्काशी डिजाइन बनाता था वह बड़ा मशहूर था लेकिन नोटबंदी के बाद मैं भूखे मरने की कगार पर आ गया।

मैंने यह पेशा छोड़ने का फैसला किया।’’ शहर में कुतुब शेर बाजार में एक दुकान नेशनल हैंडीक्राफ्ट के मालिक रईस अहमद ने कहा, ‘‘जिस दर से लोग इस पेशे को छोड़ रहे हैं, उससे 25 वर्षों में यह कला गायब हो जाएगी।’’ अहमद ने बताया कि नोटबंदी से पहले उनके सामान का निर्यात करीब एक करोड़ रूपये का था लेकिन अब यह सिफर के करीब पहुंच गया है। उपभोक्ता जीएसटी की इतनी ऊंची दरों पर उत्पाद खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू करना इस कुटीर उद्योग के लिए आखिरी झटका था।

सहारानपुर से 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने वाले और इस बार फिर चुनाव लड़ रहे भाजपा के राघव लखन पाल ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हस्तशिल्प उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए ‘एक जिला, एक उत्पाद योजना’ शुरू की। इस योजना के परिणामस्वरूप उद्योग ने 1,500 करोड़ रुपये का कारोबार किया।’’ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नोटबंदी और जीएसटी की ऊंची दरों ने कारोबार ‘‘कुचल’’ दिए। कांग्रेस ने इस सीट से इमरान मसूद जबकि बसपा ने फैजुल रहमान को खड़ा किया है। सहारनुपर में कुल 17,22,580 मतदाता हैं जिनमें से छह लाख मुसलमान हैं। करीब तीन लाख एससी/एसटी मतदाता हैं जबकि 1.5 लाख गुज्जर हैं। यहां 8,00,393 महिला मतदाता हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019जीएसटीनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?