लाइव न्यूज़ :

केरल: वायनाड में चार लाख से ज्यादा वोटों से राहुल गांधी जीते, अमेठी में स्मृति ईरानी से हारे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 23, 2019 21:15 IST

इस बार वायनाड में राहुल गांधी का मुकाबला सीपीआई के पीपी सुनीर, बीडीजेएस के तुशार वेल्लापल्ली, एसडीपीआई के बाबू मणि करुवराकुंडू, बीएसपी के पीके मोहम्मद, सीपीआईएमएल रेड स्टार की ऊषा के और सेक्युलर डेमोक्रेटिक कांग्रेस के जॉन पीपी के अलावा 13 निर्दलीय उम्मीदवारों से है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के वायनाड से राहुल गांधी भारी मतों से जीते।अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। राहुल गांधी 4,31,195 वोटों से जीते। वायनाड में राहुल की जीत अंतर दक्षिण भारत में सबसे बड़ा बताया जा रहा है। 

इससे पहले केरल में यह रिकॉर्ड आईयूएमएल के ई अहमद के नाम था जो 2014 के चुनाव में मलप्पुरम से 1,94,739 वोटों से जीते थे।  

वायनाड में शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार गए। 

अमेठी के शुरुआती रुझानों में ही स्मृति ईरानी राहुल गांधी से आगे चल रही थीं। शाम को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मृति के हाथों अपनी हार स्वीकार की। उन्होंने कहा कि वह स्मृति ईरानी से कहना चाहेंगे कि वह अमेठी की जनता का ख्याल रखें, जो भरोसा जनता ने जताया है, उसे कायम रखें।

बीजेपी आरोप लगाती आई है कि अमेठी में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया है, इसलिए अपनी हार की आशंकाओं के चलते राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने गए।

हालांकि, कांग्रेस ने बीजेपी के इस आरोप को यह कहते हुए खारिज किया था कि बीजेपी हमेशा से दक्षिण के राज्यों की उपेक्षा करती आई है। कांग्रेस ने उन्हें मुख्यधारा में लाकर वहां विकास करने का फैसला लिया है इसलिए राहुल गांधी ने वायनाड से पर्चा भरने का फैसला किया था।

इस बार वायनाड में राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी समर्थित भारत धर्म जनसेना (बीडीजेएस) अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली, सीपीआई के पीपी सुनीर, एसडीपीआई के बाबू मणि करुवराकुंडू, बीएसपी के पीके मोहम्मद, सीपीआईएमएल रेड स्टार की ऊषा के और सेक्युलर डेमोक्रेटिक कांग्रेस के जॉन पीपी के अलावा 13 निर्दलीय उम्मीदवारों से था। 

2014 में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस के एमआई शनावास वायनाड से सांसद बने थे। तब शानावास बहुत कम मार्जिन से जीते थे। वह महज 20 हजार वोटों से जीते थे।

बता दें खबर लिखे जाने तक रुझानों में केरल में कांग्रेस समर्थित यूडीएफ सबसे आगे बढ़त बनाए हुए था। केरल में लोकसभा की कुल 20 सीटें हैं। वायनाड सीट केरल के अलावा कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमाओं से लगी है। इस सीट पर अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की संख्या ज्यादा बताई जाती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीवायनाडवायनाड लोकसभा सीटकांग्रेसस्मृति ईरानीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी