लाइव न्यूज़ :

जबरदस्त जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू पर ली चुटकी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 23, 2019 20:52 IST

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुत के साथ जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (23 मई) की शाम दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, फूल बरसाए गए।हल्की-फुल्की बारिश के बीच बीजेपी मुख्यालय पर पीएम के दीदार के लिए भारी भीड़ जुटी।

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुत के साथ जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (23 मई) की शाम दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए हल्की बारिश में भी भारी भीड़ उनके दीदार के लिए डटी रही और उनकी जय-जयकार करती रही। 

एक तरफ आसमान ने पानी की बूंदें बरसाईं तो पीएम मोदी पर फूलों की जबरदस्त बारिश की गई। 

पीएम मोदी जैसे ही गाड़ी से उतरे, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर और अंग वस्त्र उढ़ाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक गलियारे से होते हुए आगे बढ़े। 

पीएम मोदी ने अपने दोनों हाथ उठाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। 

अमित शाह ने कहा, ''आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है।

पचास साल से कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां परिवारवाद व जातिवाद करती थीं। बीजेपी ने यह सब दफन करने का काम किया है।

करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बनी।

अमित शाह ने कहा कि ये देश की जनता की विजय है। ये भाजपा के 11 करोड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की विजय है। ये विजय भाजपा की मोदी सरकार, जिसने 2014-2019 तक सबका साथ-सबका विकास की नीति से काम किया, ये उस नीति की विजय है।

पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए। करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है।

अमित शाह ने कहा कि कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है। 50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। ये सम्मान हम सबके लोकप्रिय नेता, भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को मिला है।

21 परिवारवादी पार्टियां और विशेषकर चंद्रबाबू नायडू को सलाह देना चाहता हूं कि इतना परिश्रम आपने वोट के लिए किया होता तो शायद आपका खाता खुल जाता।

जगन रेड्डी को बहुत-बहुत बधाई.. उड़ीसा में नवीन पटनायक को बहुत बधाई।

अरुणाचल में पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, इसके लिए बधाई।

बंगाल के अंदर इतना अत्याचार के बाद भी 18 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीती हैं और पांच विधानसभा सीटों में से चार पर बीजेपी ने जीती हैं। यह बताता है कि आने वाले दिनों में बंगाल में वर्चस्व कायम होने वाला है।

उत्तर प्रदेश के अंदर सपा-बसपा दोनों इकट्ठा हुए तो पूरे देश के मीडिया का कहना था कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा? ये प्रचंड विजय दर्शाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है।''

पीएम मोदी ने कहा:

''पीएम ने बीजेपी अध्यक्ष को पार्टी के यशस्वी, परिश्रमी कहा।

आज मेघराजा भी इस उत्सव को मनाने के लिए हमारे बीच हैं।

2019 लोकसभा का जनादेश, नए भारत के लिए मिला। जनादेश लेने के लिए गए थे, आज हम देख रहे हैं देश की कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है। मैं भारत के एक सौ तीस करोड़ नागरिकों को सर झुकाकर नमन करता हूं।

ये जो मतदान का आंकड़ा है, ये अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। देश आजाद हुआ, इतने लोकसभा के चुनाव हुए लेकिन आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ है, और वो भी 40, 42 डिग्री गर्मी के बीच में.. ये अपने आप में भारत के मतदाताओं की जागरुकता, लोकतंत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता, पूरे विश्व को इस बात को रजिस्टर करना होगा, पूरे विश्व को इस बात को पहचानना होगा। 

लोकतंत्र के खातिर जिन-जिन लोगों ने बलिदान दिया है, जो लोग घायल हुए हैं, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना प्रकट करता हूं, और लोकतंत्र के इतिहास में लोकतंत्र के लिए मरना ये विशाल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं, मैं चुनाव आयोग को, व्यवस्था संभालने वाले हर किसी को, बहुत उत्तम तरीके से चुनाव प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए हृदय पूर्वक बधाई देता हूं।

साथियों जब महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ, तब श्रीकृष्ण से पूछा गया कि आप किसके पक्ष में थे। मैं समझता हूं कि उस समय श्रीकृष्ण ने जो जवाब दिया था वो आज जनता जनार्दन ने कृष्ण के रूप में जवाब दिया है। श्रीकृष्ण ने जवाब दिया था कि मैं किसी के पक्ष में नहीं था मैं सिर्फ हस्तिनापुर के लिए खड़ा था, आज भारत के लोग भारत के लिए खड़े थे, भारत के लिए खड़ें, इसलिए भारत के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। 

पहले दिन से कह रहा था कि ये चुनाव कोई दल नहीं लड़ रहा है। 

आज मेरी भावनाओं को जनता जनार्दन ने प्रकट कर दिया है, इसलिए अगर कोई विजयी हुआ है तो हिंदुस्तान विजयी हुआ है, अगर कोई विजयी हुआ है तो लोकतंत्र विजयी हुआ है, जनता विजयी हुई है। 

इस विजय को जनता जनार्दन के चरणों में समर्पित करता हूं।

इस लोकसभा के चुनाव में जो विजयी हुए हैं। उन्हें हृदयपूर्वक बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

देश के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता के साथ विजयी सभी प्रतिनिधि आने वाले दिनों में देश की सेवा करेंगे इसी कामना के साथ उन्हें बधाई देता हूं।

विजय प्राप्त करने वाले लोगों के विश्वास दिलाता हूं कि सरकार राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी।

कोटि-कोटि कार्यकर्ता, सिर्फ एक भाव भारत माता की जय, और कुछ नहीं.. 

भारतीय जनता पार्टी परिवार का हर सदस्य कोटि-कोटि अभिनंदर का अधिकारी है। जिसने निस्वार्थ भाव से काम किया। लोकतंत्र की आन बान शान बनाने में यशस्वी भूमिका निभाई है।

हम सभी लोभी हो गए लेकिन हो कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए, न रुके, न थके न झुके, कभी हम दो हो गए तो भी और आज दोबारा आ गए.. दो से दोबारा आने तक अनेक उतार-चढ़ाव हुए.. 

दोबारा आने पर भी नम्रता,  हमारा विवेक, आदर्शों को नहीं छोड़ेंगे।

साथियों अभी हमारे अध्यक्ष जी चुनाव नतीजों की कुछ हाइलाइट बता रहे थे, मैं स्वयं काफी दंग था इसलिए चुनाव नतीजों पर मेरा ध्यान नहीं था इसलिए जानकारी नहीं है कि कहां क्या हुआ लेकिन जो विस्तार से बताया कि आज रात समय निकालकर देखूंगा कि आज दिन भर क्या क्या हुआ। 

21 वीं सदी है। कोई कहता है मोदी मोदी मोदी, ये मोदी का विजय नहीं है, ये देश में तड़पते नागरिकों की आशाओं, आकांक्षाओं का विजय हैं। 

मां का सम्मान, बीमार व्यक्ति, किसानों की विजय है।

40 करोड़ असंगठित कामगारों की विजय है। जिनका 2022 तक पक्का घर बनना तय है उनकी विजय है। मध्यवर्गीय परिवारों की विजय है।

ईमानदारी को जो ताकत मिली है, उसे इस चुनाव ने सिक्यॉरिटी दी है। 

आपने देखा होगा कि सेक्युलरिज्म की जमात ने बोलना ही बंद कर दिया है। अब एक भी व्यक्ति सेक्युलरिज्म का नकाब पहनकर गुमराह नहीं करता है।

देश में कोई चुनाव ऐसा नहीं गया जहां केंद्र बिंदू में महंगाई न रही हो, लेकिन इसमें महंगाई मुद्दा नहीं रहा।

ये पहला चुनाव था कि इसमें पांच साल में कोई दल भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं लगा पाया।

इस चुनाव ने 21वीं सदी की मजबूत नींव निर्मित की है।

जनता ने एक नया नैरेटिव को सामने रख दिया है। समाजशास्त्रियों के फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है।

देश में अब दो ही जाति बची है। 

भारत की एक जाति है गरीब और दूसरी जाति गरीबी से मुक्त कराने में योगदान देने वालों की। 

21वीं सदी में इन दोनों को सशक्त करन है। ये दो शक्तियां गरीबी के कलंक को मिटा देंगी। 

ये चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण हैं कि इस कालखंड में इतना प्रचंड बहुमत बहुत बड़ी घटना है, विश्व को अचंभित करने वाली घटना है। पल भर याद कीजिए जब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती देश मनाएगा। 

1942 से 47 तक तक जो भी व्यक्ति कुछ करता था आजादी के लिए करता था। जन आंदोलन ने आजादी के लिए बहुत मदद की। 

उस समय तो जनसंख्या भी इतनी नहीं थी तब बड़ी-बड़ी सल्तनतों को परास्त कर दिया था, आज संकल्प कर लें तो समस्याएं ही नहीं रहेंगी।

इसलिए दोस्तों तो चुनाव को नम्रता से स्वीकारना है, सरकार तो बहुमत से बनती है और जनता ने बना दी लेकिन लोकतंत्र के संस्कार, लोकतंत्र का शरीर हमें कहता है कि देश सर्वमत से चलता है।

चुनावों के बीच क्या हुआ, मेरे लिए वो बात बीत चुकी है। हमें सबको साथ लेकर चलना है। घोर विरोधियों को भी देशहित में उन्हें साथ लेकर चलना है। इस प्रचंड बहुमत के बाद भी नम्रता के साथ लोकतंत्र की मर्यादाओं के बीच चलना है। संविधान हमारा सुप्रीम है, उसी के अनुसार हमें चलना है।

मैं देश को कहूंगा कि आपने 2014 में मुझ पर भरोसा किया, 2019 में ज्यादा जानने के बाद और ज्यादा ताकत दी। मैं इसके पीछे की भावना को भलीभांति समझता हूं। भरोसा जैसे बढ़ता है, जिम्मेवारी और ज्यादा बढ़ती है।

मैं देशवासियों से आज जरूर कहना चाहूंगा, इसे मेरा वादा-संकल्प-प्रतिबद्धता मानिए कि आपने जो मुझे फिर से काम दिया है, आने वाले दिनों में मैं बदइरादे, बदनीयत से कोई काम नहीं करूंगा।

विजयी भारत के लिए, जन जन का आभार।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीअमित शाहकांग्रेसपरिणाम दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर