लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: रिपोर्ट में दावा, एआईआर पर पीएम मोदी को मिला मनमोहन सिंह से छह गुना ज्यादा कवरेज

By स्वाति सिंह | Updated: April 16, 2019 15:32 IST

एक रिपोर्ट में सरकारी आंकड़े के हवाले से बताया गया कि 2014 से 2018 के बीच पीएम मोदी को लगभग 1070 घंटे एआईआर पर कवरेज मिला, जबकि पूर्व पीएम मनमोहन इसी माध्यम पर 2009 से 2013 के बीच (दूसरे कार्यकाल में) महज 183.1 घंटे का कवरेज हासिल कर पाए।

Open in App
ठळक मुद्देयह खुलासा हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर हुआ है। पीएम मोदी को एआईआर पर यूपीए की सरकार में पीएम रहे मनमोहन सिंह से तकरीबन छह गुना ज्यादा कवरेज मिला।

लोकसभा चुनाव के बीच देश के सियासी गलियारों में तेज हलचल देखने को मिल रही है। अलग-अलग पार्टियों के नेता अपने-अपने तरीकों से वोटरों को लुभाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस बीच नेताओं का एक-दूसरे पर वार-पलटवार भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सरकारी रेडियो यानी ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार में पीएम रहे मनमोहन सिंह से तकरीबन छह गुना ज्यादा कवरेज मिला। यह खुलासा हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर हुआ है। अफसरों से इस बारे में जब कुछ मीडिया संस्थानों ने सवाल किए, तो जवाब आया- पीएम मोदी अधिक सक्रिय रहे, इसलिए उन्हें अधिक कवरेज मिला।

हर मामले में मोदी आगे

एक रिपोर्ट में सरकारी आंकड़े के हवाले से बताया गया कि 2014 से 2018 के बीच पीएम मोदी को लगभग 1070 घंटे एआईआर पर कवरेज मिला, जबकि पूर्व पीएम मनमोहन इसी माध्यम पर 2009 से 2013 के बीच (दूसरे कार्यकाल में) महज 183.1 घंटे का कवरेज हासिल कर पाए। मंत्रालय के आंकड़े यह भी बताते हैं कि पीएम मोदी को देश के नाम संबोधन में 103 घंटे, देश में कार्यक्रमों और आयोजनों के लाइव प्रसारण के दौरान 644 घंटे और विदेशी दौरों पर रहने के दौरान लगभग 321 घंटे का कवरेज हासिल हुए। मनमोहन सिंह के कवरेज की बात की जाए, तो उन्हें देश में हुए कार्यक्रमों के लाइव के दौरान 135 घंटे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में 7.45 घंटे, देश के नाम संबोधन में 20.45 घंटे और विदेशी दौरों पर रहने के समय कुल 29 घंटे का कवरेज मिला।

2019 के आंकड़े नहीं उपलब्धहालांकि, 2019 के आंकड़े नहीं उपलब्ध हैं, पर सूत्रों का कहना था कि उनमें मोदी को मिलने वाले कवरेज का आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनाव से काफी पहले से एआईआर पर कवरेज मिल रहा है। यह आंकड़ा आने से पहले एक अन्य सरकारी प्रसारक (टीवी चैनल) दूरदर्शन (डीडी) ने कहा था कि बीजेपी को सबसे अधिक कवरेज उसके न्यूज नेटवर्क पर मिलता है। वहीं, यह बात कबूलने के बाद चुनाव आयोग (ईसी) ने डीडी को इस संबंध में कड़ी चेतावनी थी। हालांकि, उसकी तरफ से ऐसी कोई प्रतिक्रिया एआईआर के मामले में नहीं दी गई।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव