लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा इस लोकसभा चुनाव में डालेंगे पहली बार वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2019 20:26 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में रेहान राजीव वाड्रा पहली बार वोट डालेंगे। रेहान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बड़े बेटे हैं। रेहान की बहन मिराया उनसे दो साल छोटी हैं।

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा पिछले साल ही 18 साल के हुए। अभी वह 19 साल के हैं। ये पहला मौका है, जब वह लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। इस रोड शो में रेहान भी पूरी तरह से नेता के लुक में नजर आए। वह कुर्ता पैजामा और नेहरू जैकेट पहने हुए थे। रोड शो में रेहान की मौजूदगी को लोग कांग्रेस के अगले युवराज के रूप देख रहे हैं।

सोशल मीडिया में कुछ लोग रेहान की रोड शो में मौजूदगी को कांग्रेस में के फेवर में लिख रहे हैं तो कुछ लोग विरोध में लिख रहे हैं। हालांकि प्रियंका गांधी की बेटी मिराया को मताधिकार के इस्तेमाल के लिए कुछ इंतजार करना होगा। वह भाई से दो साल छोटी हैं।

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा का जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था। रेहान देहरादून के दून स्कूल में पढ़ते हैं और शूटिंग पसंद हैं। कुछ साल पहले रेहान राजस्थान के एक शूटिंग रेंज में निशाना लगाते भी दिखे थे। रेहान अपने मामा राहुल गांधी और नानी सोनिया गांधी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में कई मौकों पर नजर आ चुके हैं।

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की बेटी मिराया का जन्म 24 जून 2002 को हुआ था। मिराया वेलहम गर्ल्स स्कूल में पढ़ती और बास्केटबॉल खेलती हैं। 

गांधी परिवार के राजनीतिक वारिस होंगे रेहान?

ये पहली बार है कि अमेठी में नामांकन से पहले इस तरह प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे रोड शो में शामिल हुए हों। ये राजनीतिक विरासत के सफर को अगले पड़ाव तक पहुंचाने जैसा है। ये जताने का तरीका है कि अगली पीढ़ी मशाल थामने को तैयार हो रही है। बीच में राहुल गांधी, उनके बायीं ओर बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और भांजी मिराया। दायीं ओर भांजा रेहान और बहनोई रॉबर्ट वाड्रा। जहां राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन कर रहे थे, वहीं रेहान और मिराया थोड़े माहौल को समझने की कोशिश कर रहे थे। राजनीति के रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत इसी तरह की रैलियों और रोड शो से होती है। उन जगहों पर भी जहां राजनीति घुट्टी में मिलती हो।

राजीव गांधी और राहुल गांधी के तरह की है दून स्कूल से पढ़ाई 

आपको बता दें कि राहुल गांधी और राजीव गांधी की तरह ही रेहान वाड्रा ने भी 12 वीं तक की शिक्षा दून स्कूल से ली है। पहले भी वो कई मौकों पर मां प्रियंका गांधी के साथ पहले भी अमेठी आते रहे हैं। साल 2015 में मां के साथ अमेठी गए रेहान ने एक ग्रामीण के घर खाना खाया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसरेहान राजीव वाड्रामिराया वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील