लाइव न्यूज़ :

मायावती के बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार, कहा- परिणाम आने दें, पता चलेगा किसकी डूब रही है नैया

By भाषा | Updated: May 14, 2019 15:59 IST

राजनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मायावतीजी को कहने दीजिए । चुनाव परिणाम आने दीजिए, पता चल जायेगा कि किसकी नैया डूबी है ।’

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा कि ‘‘पीएम श्री नरेंद्र मोदी की सरकार की नैया डूब रही है ।’राजनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में कहा, ‘‘ मायावतीजी को कहने दीजिए ।

नरेंद्र मोदी सरकार के बारे में बसपा सुप्रीमो मायावती की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि ‘जिनकी खुद की नैया डूबी हो, उन्हें दूसरों की नैया कहां से दिख गई, चुनाव परिणाम आने दें, उन्हें पता चल जायेगा ।’

सिंह से बसपा प्रमुख मायावती की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा आज कहा कि ‘‘पीएम श्री नरेंद्र मोदी की सरकार की नैया डूब रही है ।’’ मायावती ने आज सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘इसका जीता जागता प्रमाण यह है कि (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) आरएसएस ने भी इनका साथ छोड़ दिया है, जिससे श्री मोदी के पसीने छूट रहे है ।'

राजनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मायावतीजी को कहने दीजिए । चुनाव परिणाम आने दीजिए, पता चल जायेगा कि किसकी नैया डूबी है ।’’ उन्होंने कहा कि जिनकी खुद की नैया डूबी है, खुद डूबे हैं... उन्हें कहां से यह दिख रहा है । भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जहां तक आरएसएस का सवाल है, यह कोई राजनीतिक संगठन नहीं है, यह सामाजिक..सांस्कृतिक संगठन है ।

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों की आम लोगों में विश्वसनीयता काफी कम हुई है । सिंह ने कहा कि विपक्षियों द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि वो सरकार बनाएंगे लेकिन जनता इनसे पूछ रही है इनका नेता कौन है । उन्होंने कहा कि यह अज्ञात है । उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता और जनता से लुका-छिपी का खेल नहीं होना चाहिए ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए