लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के केदारनाथ में ध्यान लगाने को लेकर अशोक गहलोत उड़ाया मजाक, कही ये बात

By भाषा | Updated: May 19, 2019 07:35 IST

पीएम मोदी रविवार को बद्रीनाथ जाने वाले हैं। बद्रीनाथ उत्तराखंड के पवित्र चार धामों में शामिल एक अन्य तीर्थस्थल है। गहलोत ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर चुप रहने तथा इनकी जगह धर्म और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाने को लेकर मोदी की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत ने प्रधानमंत्री पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। मोदी उत्तराखंड में हिमालय स्थित तीर्थस्थल में पूजा करने के बाद पास की एक गुफा में ध्यान लगाने गये।

कांग्रेस के नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केदारनाथ में ध्यान लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को मजाक उड़ाया। उन्होंने आश्चर्य जाहिर किया कि मोदी अब क्या संदेश देना चाहते हैं। मोदी उत्तराखंड में हिमालय स्थित तीर्थस्थल में पूजा करने के बाद पास की एक गुफा में ध्यान लगाने गये। टेलीविजन चैनलों ने उनकी तस्वीरें प्रसारित कीं जिनमें वह एक भगवा चादर लपेटे ध्यान की मुद्रा में बैठे नजर आते हैं। गहलोत ने प्रधानमंत्री पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘आज वह भगवा धारण कर एक गुफा में बैठे हुए हैं। भगवान ही जानें, वह क्या संदेश देना चाहते हैं। हर कोई उन्हें देख रहा है।’’

मोदी रविवार को बद्रीनाथ जाने वाले हैं। बद्रीनाथ उत्तराखंड के पवित्र चार धामों में शामिल एक अन्य तीर्थस्थल है। गहलोत ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर चुप रहने तथा इनकी जगह धर्म और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाने को लेकर मोदी की आलोचना की।

मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा शुक्रवार को किये गये संवाददाता सम्मेलन पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने यहां कहा कि उन्होंने पिछले पांच साल में मीडिया को संबोधित नहीं किया लेकिन अब संवाददाताओं के सामने आ रहे हैं।

गहलोत ने कहा, ‘‘संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके चेहरे और शारीरिक हाव-भाव को देखिये। देश ने यह देख लिया कि वे क्या संदेश देना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बहस करने की चुनौती दी, पर वे पीछे हट गये। वे लोग क्यों मुद्दों पर चर्चा करने से पीछे हट जाते हैं? उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया? उनका दृष्टिकोण क्या है? उन्होंने सिर्फ अपने चुनाव प्रचार और रणनीति के बारे में बातचीत की।’’

उन्होंने कहा कि मोदी और शाह दोनों लोगों के लिये सिर्फ मजाक बनकर रह गये हैं क्योंकि हर कोई उनके संवाददाता सम्मेलन का उद्देश्य खोज रहा है। गहलोत ने दावा किया कि दोनों हारे हुए योद्धा लग रहे थे और मोदी निश्चित तौर पर चुनाव में पराजित होंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअशोक गहलोतनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील