लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का दावा, अमेठी में भाजपा ग्राम प्रधानों को बांट रही है पैसे

By भाषा | Updated: May 4, 2019 12:28 IST

प्रियंका गांधी ने केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को 'लापता' बताने वाली स्मृति अमेठी आकर 'नाटक' कर रही हैं।

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर अमेठी में ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भगवा दल को गलतफहमी है कि पुश्तों से चले आ रहे प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है।

प्रियंका ने यहां एक नुक्कड़ सभा में कहा ''यहां गलत प्रचार हो रहा है। पैसा बंट रहा है। कांग्रेस तो जनता के बीच अपना घोषणापत्र बांट रही है लेकिन भाजपा वाले पत्र नहीं बल्कि ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये भेज रहे हैं।''

उन्होंने कहा ''हंसी की बात है कि वे (भाजपा) सोच रहे हैं कि अमेठी का प्रधान 20 हजार रुपये में बिक जाएगा। वो सोच रहे हैं कि जो (नेहरू-गांधी परिवार के साथ) पुश्तों से चला आ रहा प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल है, उसको 20 हजार रुपये में खरीद लेंगे।''

प्रियंका ने केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को 'लापता' बताने वाली स्मृति अमेठी आकर 'नाटक' कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये (स्मृति) आप के क्षेत्र में नाटक कर रही हैं। वह खुद 16 बार अमेठी आयी हैं जबकि आपके सांसद राहुल गांधी उनसे दोगुनी बार यहां आये हैं। वे आपके गांव-गांव जाकर यहां रह चुके हैं। ये (स्मृति) देश भर की मीडिया बुलाकर यहां के लोगों में जूतों का वितरण कर देती हैं। ये आपका अपमान करना चाहती हैं कि अमेठी के लोगों के पास जूते नहीं हैं। वह पूरी तरह नामसझ हैं, यह जान नहीं पायी हैं कि अमेठी की जनता क्या है।''

प्रियंका ने कहा ''अमेठी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में यही हो रहा है। आपके सामने बड़े-बड़े प्रचार किये गये। किसे मिले 15 लाख रुपये? दो करोड़ रोजगार कहे थे, किसको मिला रोजगार? किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कही थी। मैं पूरे यूपी में घूम रही हूं, जहां भी जाती हूं, पता चलता है कि किसान को उपज का दाम नहीं मिलता। किसान कर्ज में डूब रहा है। अब तक 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। आपकी फसल बीमा के प्रीमियम के कुल 10 हजार करोड़ रुपये बड़े-बड़े उद्योगपतियों की जेब में जा चुके हैं।''

उन्होंने छुट्टा पशुओं की समस्या उठाते हुए कहा ''किसान भाई बताएं कि आवारा पशुओं से आपको क्या समस्या हो रही है। क्या भाजपा के मंत्री छुट्टा जानवरों से बचाने के लिये आपके खेत की चौकीदारी कर रहे हैं?'' 

टॅग्स :प्रियंका गांधीलोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?