लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी सीट से नामांकन पत्र करेंगे दाखिल, पूरा NDA रहेगा मौजूद

By भाषा | Updated: April 25, 2019 04:59 IST

लोकसभा चुनाव 2019: नामांकन की प्रक्रिया 11 बजकर 30 मिनट पर होगी। बुधवार को पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नामांकन से एक दिन पहले मोदी वाराणसी में एक ‘बड़ा रोड शो’ करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने बताया, ‘‘ रोडशो के बाद प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री बूथ प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं को सुबह साढ़े नौ बजे संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीवाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र 26 अप्रैल को दाखिल करेंगे। इस मौके पर उनके साथ जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित राजग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा ने बताया कि शरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान भी प्रधानमंत्री के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे।

नामांकन की प्रक्रिया 11 बजकर 30 मिनट पर होगी। बुधवार को पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नामांकन से एक दिन पहले मोदी वाराणसी में एक ‘बड़ा रोड शो’ करेंगे। यह रोड शो पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थल से शुरू होगी और दशाश्वमेध घाट पर खत्म होगी। भाजपा ने बताया, ‘‘ रोडशो के बाद प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगे।

उसके बाद रात के आठ बजे वह वाराणसी से होटल डी पेरिस में मशहूर शख्सियतों से बातचीत करेंगे।’’ वहीं, शुक्रवार को प्रधानमंत्री बूथ प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं को सुबह साढ़े नौ बजे संबोधित करेंगे। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर वह वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस मौके पर अन्नाद्रमुक, अपना दल और नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलयांस (एनईडीए) के नेता भी मौजूद रहेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीवाराणसी लोकसभा सीटवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील