लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी- भगवा पर आतंकवाद के दाग लगाने के पाप से नहीं बचोगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 12, 2019 18:12 IST

बीते दिनों दिग्विजय सिंह के रोड शो के दौरान कुछ पुलिसवाले गले में भगवा पटका डाले दिखे थे। पीएम मोदी ने इस बात को लेकर कहा कि भगवा पर आतंकवाद के दाग लगाने के पाप से नहीं बचोगे।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के रोड शो में पुलिस वाले गले में भगवा पटका डाले दिखे थे।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- भगवा पर आतंकवाद के दाग लगाने के पाप से नहीं बचोगे।

लोकसभा चुनाव के लिए अब 19 मई को आखिरी चरण का मतदान बचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। रविवार (12 मई) को मध्य प्रदेश के खंडवा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और भोपाल से उसके उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर जोरदार हमला बोला। 

दरअसल, बीते दिनों दिग्विजय सिंह के रोड शो के दौरान कुछ पुलिसवाले गले में भगवा पटका डाले दिखे थे। पीएम मोदी ने इस बात को लेकर कहा कि भगवा पर आतंकवाद के दाग लगाने के पाप से नहीं बचोगे। पीएम मोदी ने कहा, ''ये कितने भी हवन करा दें, कितने भी जनेऊ दिखा दें, ये पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिलवा दें लेकिन भगवा में जो आतंकवाद के दाग लगाने की उन्होंने साजिश की है, उस पाप से ये कांग्रेस या 'महामिलावटी' कभी नहीं बच पाएंगे।''

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी आरोप लगाती है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद जैसी बातें करके देश के बहुसंख्यकों की भावनाएं आहत की हैं। वहीं दिग्विजय सिंह अपने कई साक्षात्कारों में कह चुके हैं कि वह सनातन धर्म का पालन करते हैं लेकिन इसका सहारा राजनीति के लिए नहीं लेते हैं। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के रैलियों में साधु संतों को खूब देखा जा रहा है। हाल में दिग्विजय सिंह की रैली में कंप्यूटर बाबा देखे गए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीदिग्विजय सिंहसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसभोपालमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील