लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः भाजपा को झटका, ओपी राजभर ने किया किनारा, सुभासपा अकेले लड़ेगी चुनाव

By स्वाति सिंह | Updated: April 15, 2019 12:17 IST

उत्तर प्रदेश की 80 में से 25 सीटों पर राजभर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। सभी उम्मीदवारों का ऐलान जल्द किया जाएगा। बताया जा रहा है कि छठे-सातवें चरण वाली सीटों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि वह भारतीय समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओपी राजभर ने बताया है कि कि बीजेपी हमारी पार्टी को खत्म कर देना चाहती है। बीजेपी नेताओं ने राजभर को समझाया कि वह बीजेपी के सिम्बल पर चुनाव लड़े। जिसे राजभर ने ठुकरा दिया।

उत्तर प्रदेश में भाजपा नीत एनडीए में नूरा कुश्ती जारी है। सहयोगी दल आंख दिखा रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने झटका दिया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद योगी सरकार में केंद्रीय मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा नीत एनडीए को बड़ा झटका दिया है। सोमवार को ओपी राजभर ने ऐलान किया कि उनकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा से कोई संबंध नहीं रखेगी और उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश की 80 में से 25 सीटों पर राजभर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। सभी उम्मीदवारों का ऐलान जल्द किया जाएगा। बताया जा रहा है कि छठे-सातवें चरण वाली सीटों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि वह भारतीय समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी हमारी पार्टी को खत्म कर देना चाहती है

ओपी राजभर ने बताया है कि कि बीजेपी हमारी पार्टी को खत्म कर देना चाहती है। हम अपने सिंबल पर एक सीट से भी लड़ने को तैयार थे। आपको बता दें कि राजभर ने घोसी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने बलिया पहुंचे मंत्री राजभर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

मानने को तैयार नहीं राजभरगौरतलब है कि शनिवार देर रात सीएम आवास में बीजेपी प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री ने एक घंटे तक राजभर को समझने का प्रयास किया। मंत्री उपेंद्र तिवारी भी साथ में थे। बीजेपी नेताओं ने राजभर को समझाया कि वह बीजेपी के सिम्बल पर चुनाव लड़े। जिसे राजभर ने ठुकरा दिया।

इसके बाद रात करीब दो बजे मंत्री उपेंद्र तिवारी राजभर को समझाने उनके आवास तक गए। इस दवाब के बाद राजभर रात में करीब तीन बजे फिर सीएम आवास पहुंच गए। उन्होंने सीएम से मिलने की बात कही, लेकिन स्टॉफ ने मना कर दिया। स्टॉफ से इस्तीफे का पत्र रिसीव करने को कहा, लेकिन सीएम स्टॉफ ने ऐसा नहीं किया।

रविवार सुबह उन्होंने फिर से सीएम आवास फोन कर इस्तीफा देने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें कोई समय नहीं दिया गया। माना जा रहा है कि मंगलवार को बलिया में होने वाली पार्टी की वैठक में राजभर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की