लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: तेलंगाना में एक ही सीट पर 170 किसानों ने ठोंकी ताल, निजामाबाद में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

By भाषा | Updated: March 30, 2019 09:22 IST

लोकसभा चुनाव: तेलंगाना के निजामाबाद सीट पर कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें सेलगभग 170 किसान भी इस सीट पर चुनाव मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिजामाबाद सीट पर चुनाव बैलेट पेपर के जरिये कराये जाएंगे क्योंकि वहां 185 वैध उम्मीदवार हैं।लगभग 170 किसान भी इस सीट पर चुनाव मैदान में हैं।

तेलंगाना में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लगभग 170 किसानों समेत 443 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त होने के बाद कुल 443 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि 503 वैध नामांकनों में से 60 नामांकन वापस ले लिये गये।

अधिकारियों ने बताया कि निजामाबाद लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 185 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव की बेटी के.कविता दोबारा निर्वाचित होने के लिये चुनाव लड़ रही हैं। लगभग 170 किसान भी इस सीट पर चुनाव मैदान में हैं।

आयोग ने बताया कि निजामाबाद सीट पर चुनाव मतपत्रों के जरिये कराये जाएंगे क्योंकि वहां 185 वैध उम्मीदवार हैं। तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने संवाददाताओं को यहां बताया कि निजामाबाद में 185 वैध उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘निज़ामाबाद में हमें मतपत्रों से चुनाव कराना पड़ेगा। इसे मंजूरी के लिए ईसीआई को भी भेजा जायेगा कि हम किस तरह के मत पत्र का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव चिन्ह्रों को आवंटित किया जाना है।’’

कुमार ने कहा, ‘‘ईसीआई मत पत्र के डिजाइन के लिए दिशा-निर्देश देगा और हम इसे प्रिंट करायेंगे।’’ उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग इस संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलायेगा। तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। भाषा देवेंद्र दिलीप दिलीप

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेलंगाना लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील