लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार का RJD पर निशाना, कहा- इन लोगों के हाथ में सत्ता गई तो कट जाएगी बिजली, घर-घर पहुंच जाएगी लालटेन

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2019 20:29 IST

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि हम लोग के विरोध में जो हैं वो अफवाह फैला रहे हैं कि संविधान खतरे में है, आरक्षण खत्म कर देगा. हम आपको कहते हैं कि ऐसी कोई ताकत नहीं है जो आरक्षण खत्म कर देगा.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा- हम लोगों ने तो हर घर में बिजली पहुंचा दिया अब लालटेन की जरूरत नहीं है.लालू पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि खुद जेल गए तो पत्नी को गद्दी पर बैठा दिया.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चुबाव प्रचार के आखिरी दिन पटना साहिब से एनडीए की ओर से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर लालू-राबडी शासनकाल को निशाने पर लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम घर-घर बिजली पहुंचा दिए हैं, अब अगर गलती से इन लोगों के हाथ में सत्ता गई तो बिजली काट देगा, घर-घर लालटेन पहुंचा देगा. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरक्षण खत्म करने की बात पर तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि लोग संविधान के क, ख, ग, घ नहीं जानते लेकिन बेवजह बात करते हैं. उन्होंने लालू-राबडी शासन काल पर कहा कि उस दौर में नरसंहार होते थे, बिहार की छवि कितनी बुरी हो गई थी. न सडक, न बिजली. किसी क्षेत्र में काम नहीं. पढाई का इंतजाम नहीं. कहीं कोई काम नहीं. हम लोगों ने काम किया कानून का राज कायम किया है. उन्होंने कहा कि उनलोगों ने क्या क्या? खुद जेल गए तो पत्नी को गद्दी पर बैठा दिया. जब वोट का वक्त आता है तो जात-पात धर्म-मजहब के नाम पर वोट मांगते हैं. हम लोगों ने तो हर घर में बिजली पहुंचा दिया अब लालटेन की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हम देखे कि जेल से खुला पत्र लिख रहे हैं.

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि हम लोग के विरोध में जो हैं वो अफवाह फैला रहे हैं कि संविधान खतरे में है, आरक्षण खत्म कर देगा. हम आपको कहते हैं कि ऐसी कोई ताकत नहीं है जो आरक्षण खत्म कर देगा. लोग संविधान के क, ख, ग, घ, नहीं जानते लेकिन बेवजह बात करते हैं.

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के किए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आप लोग बताइये हम एमपी के तौर पर अपने क्षेत्र में जब घूमते थे 12 किलोमीटर पैदल घूमते थे. अब सभी जगह सड़क है, बिजली है, हर घर मे नल का जल 2020 तक मिले इसका इंतजाम किया जा रहा है.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को कई योजनाएं दीं. उसका लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है. देश आगे बढ रहा है, बिहार को विकसित करने के लिए हम लोगों की कई योजनाओं को मंजूरी मिल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविशंकर प्रसाद को जिताने की अपील करते हुए कहा कि हमको शुरू से लगता था रवि शंकर जी लोकसभा के सदस्य बनें. इस बार मौका मिल गया और हम अपने मित्र के लिए आपलोगों के पास आये हैं. इस बार इनको चुन लीजिये बड़ी खुशी होगी. उतनी ही खुशी होगी जितनी मुझे जब चुनते थे उतनी ही.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप