लाइव न्यूज़ :

गोडसे-गांधी विवाद: प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के नीतीश कुमार, राबड़ी देवी ने किया पलटवार

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2019 11:43 IST

नीतीश ने सात चरणों में हो रहे मतदान को लेकर चुनाव आयोग से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक चुनाव नहीं चलना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने कहा इस तरह के बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश के बयान पर कहा, चुनाव के आखिरी दिन नीतीश को ये सब याद आ रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पार्टी निकालने पर विचार की अपील की है। साध्वी प्रज्ञा की ओर से गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने से नाराज नीतीश ने कहा इस तरह के बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्हीने इसे बीजेपी का अंदरुनी मामला भी बताया।

पटना में मतदान बूथ से बाहर निकलते वक्त नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा 'साध्वी प्रज्ञा के इस तरह के बयान के लिए उन्हें पार्टी से बाहर करने पर विचार करना चाहिए।' इसके साथ ही नीतीश ने सात चरणों में हो रहे मतदान को लेकर चुनाव आयोग से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक चुनाव नहीं चलना चाहिए। 

नीतीश ने कहा कि अप्रैल-मई में गर्मी होने की वजह से चुनाव प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर-नवंबर  महीने में चुनाव हो, इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।

वहीं, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश के बयान पर कहा, चुनाव के आखिरी दिन नीतीश को ये सब याद आ रहा है। उन्हें पहले ही इस मामले में अपना मुंह खोलना चाहिए था।

बता दें कि बिहार में सात चरणों में मतदान हो रहा है। सातवें चरण में आज आठ सीटों पर वोटिंग जारी है जबकि 32 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है।

बिहार में सातवें चरण में नालंदा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में मतदान हो रहा है। इस चरण में शत्रुघ्न सिन्हा, रविशंकर  प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, मीरा कुमार, रामकृपाल यादव, आरके सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, मीसा भारती, राजू यादव सहित कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूराबड़ी देवीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो