लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Live Updates: वायनाड में राहुल गांधी- 'मैं यहां अपने मन की बात करने नहीं, आपके दिल की बात जानने आया हूं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2019 12:13 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम थम गया। दूसरे चरण में मतदान 18 अप्रैल को है। हालांकि, तीसरे चरण के लिए प्रचार जारी है। आज पीएम नरेंद्र मोदी जहां गुजरात और महाराष्ट्र में रैली करेंगे वहीं, राहुल गांधी वायनाड में ंमौजूद होंगे।इस बीच यूपी के रामपुर से उम्मीदवार आजम खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। आजम खान को चुनाव आयोग ने एक और नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने आजम को यह नोटिस भेज कर कहा है कि प्रथम दृष्टया वे आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी हैं।

चुनाव आयोग की ओर से हाल में आजम के कुछ बयानों जैसे 'फासीवादी' उन्हें मारने का प्रयास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री ने मुस्लिमों को मारा है' आदि पर जवाब मांग है। इसके अलावा एक मौके पर आजम खान ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि अपराधी संवैधानिक पदों पर आसीन हैं। बता दें कि जया प्रदा पर अभद्र बयान देकर आजम पहले ही विवादों में हैं और उन पर 72 घंटे चुनाव प्रचार नहीं करने का प्रतिबंध चुनाव आयोग की ओर से लगाया जा चुका है। 

लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

17 Apr, 19 12:18 PM

मध्य प्रदेश: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल में बीजेपी कार्यालय पहुंचीं हैं। उनकी उम्मीदवारी का ऐलान हो सकता है।  

17 Apr, 19 12:17 PM

मैं भारत के प्रधानमंत्री की तरह नहीं हूं। मैं यहां आपक झूठ नहीं बोलूंगा क्योंकि मैं आपकी समझ, सोच और बुद्धिमता का सम्मान करता हूं। मैं आपसे केवल कुछ महीनों का रिश्ता नहीं रखना चाहता। मैं आपसे ताउम्र जुड़ा रहना चाहता हूं: राहुल गांधी  

17 Apr, 19 12:10 PM

केरल के वायनाड में राहुल गांधी की रैली- 'मैं यहां राजनेता के तौर पर नहीं आया हूं जो आपको ये बतायेगा कि क्या करना है या मैं क्या सोचता हूं। मैं यहां आपको अपने 'मन की बात' कहने नहीं आया हूं। मैं यहां यह समझने आया हूं कि आपके दिल में क्या है?' 

17 Apr, 19 11:52 AM

कांग्रेस के नामदार पूरे समाज को गाली देने में जुट गए हैं। नामदार ने पहले चौकीदारों को चोर कहा और जब सारे चौकीदार मैदान में आएं, हर हिंदुस्तानी चौकीदार कहने लगा तो उनके मुंह पर ताला लग गया।अब मुंह छिपाते घूम रहे हैं: पीएम मोदी

17 Apr, 19 11:30 AM

महाराष्ट्र के माढ़ा में पीएम मोदी की रैली, कहा- 'जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं उन लोगों को धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद राव भी खिलाड़ी हैं, वो हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते।' 

17 Apr, 19 10:48 AM

वायनाड पहुंच कर पूजा-पाठ करते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी...

17 Apr, 19 10:34 AM

वायनाड: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तिरुनेली मंदिर में किया पूजा-पाठ  

17 Apr, 19 09:16 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज महाराष्ट्र और गुजरात में रैली। गुजरात के हिम्मतनगर, सुरेंद्र नगर और आणंद में पीएम करेंगे जनभा को संबोधित।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआज़म खाननरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो