लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम वोटरों से अपील कर फंसे सिद्धू, चुनाव आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: April 20, 2019 23:22 IST

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने कहा कि सिद्धू ने प्रथमदृष्ट्या लोकसभा चुनाव के लिये लागू आदर्श आचार संहिता, चुनाव कानून और राजनीतिक प्रचार के लिये धार्मिक संदर्भों के जिक्र पर उच्चतम न्यायालय की रोक का उल्लंघन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने सिद्धू के खिलाफ उक्त टिप्पणी को लेकर बिहार के कटिहार में एक प्राथमिकी दर्ज होने का भी जिक्र किया है। कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा 'अगर एकजुट होकर सभी वोट करेंगे तो मोदी 'सुलट जाएगा'।'सिद्धू के खिलाफ जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 123 समेत दंड सहिता की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। यह नोटिस सिद्धू की उस टिप्पणी को लेकर जारी किया गया है जिसमें उन्होंने बिहार में मुस्लिम मतदाताओं के वोट बांटे जाने के प्रयास के बारे में कथित तौर पर चेतावनी दी थी।

चुनाव आयोग ने कहा कि सिद्धू ने प्रथमदृष्ट्या लोकसभा चुनाव के लिये लागू आदर्श आचार संहिता, चुनाव कानून और राजनीतिक प्रचार के लिये धार्मिक संदर्भों के जिक्र पर उच्चतम न्यायालय की रोक का उल्लंघन किया है। कांग्रेस नेता को नोटिस का जवाब देने के लिये 24 घंटे का समय दिया गया है। आयोग ने कहा है कि उक्त समयसीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर बिना सूचित किये सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आयोग ने सिद्धू के खिलाफ उक्त टिप्पणी को लेकर बिहार के कटिहार में एक प्राथमिकी दर्ज होने का भी जिक्र किया है। सिद्धू के खिलाफ जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 123 समेत दंड सहिता की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सिद्धू ने 16 अप्रैल को कटिहार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिये मतदान करने की अपील कर विवाद खड़ा कर दिया था। सिद्धू कटिहार में कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। 

कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा 'अगर एकजुट होकर सभी वोट करेंगे तो मोदी 'सुलट जाएगा'।' कटिहार के पड़ोसी किशनगंज लोकसभा सीट, जहां से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अपना उम्मीदवार उतारा है, की ओर इशारा करते हुए सिद्धू ने कहा '' मुस्लिम भाइयों ये यहां पर ओवैसी साहेब जैसे लोगों को लाकर आप लोगों के वोट बांटकर जीतना चाहते हैं।’’

सिद्धू ने मुसलमानों से कहा, ''यहां माइनॉरटी मजॉरटी में है। अगर तुम लोगों ने एकजुट होकर वोट डाला तो सब पलट जाएगा। मोदी सुलट जाएगा। छक्का लग जाएगा।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूबिहार लोकसभा चुनाव 2019कटिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत