लाइव न्यूज़ :

विपक्षी PM पद के उम्मीदवारों पर मोदी ने कसा तंज, कहा-सभी घुंघरू बांध हुए तैयार

By भाषा | Updated: April 24, 2019 23:55 IST

लोकसभा चुनाव 2019: मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन नेताओं की पार्टी 20 या 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वह भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के कमरपाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘सब घुंघरू बांधके तैयार हो गए।’’

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। विपक्ष द्वारा अपनी इस आलोचना पर मोदी ने दावा किया कि पांच साल पहले की ही बात है जब भारत के लिए अपनी बात रखना मुश्किल होता थाप्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने जब हाल में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया तो देश में ‘‘बड़ा तूफान’’ खड़ा हो गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पीएम पद के आकांक्षी उम्मीदवारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सब इस हॉट सीट के लिए ‘‘घुंघरू’’ बांधकर तैयार हो गए। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि जो लोग दिन में दस बार आईना देखते हैं और प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, वे अपने लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली विधानसभा सीट में भी नहीं जीत पाएंगे।

मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन नेताओं की पार्टी 20 या 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वह भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के कमरपाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘सब घुंघरू बांधके तैयार हो गए।’’ पड़ोसी राज्य झारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने ममता को ‘‘स्टीकर दीदी’’ भी कहा जो केंद्र की कल्याणकारी योजना पर अपने सरकार का लेबल चस्पा कर देती हैं। मोदी ने इससे पहले राज्य में चुनावी सभाओं में बनर्जी को ‘‘स्पीड ब्रेकर दीदी’’ भी बताया था जो राज्य में केंद्रीय योजनाओं में कथित तौर पर बाधा डालती हैं। रानाघाट में एक रैली में मोदी ने कहा, ‘‘स्पीड ब्रेकर दीदी, स्टीकर दीदी भी हैं। वह लोगों के लिए मुफ्त बिजली या राशन जैसी केंद्रीय योजनाओं पर स्टीकर लगाकर दावा करती हैं कि ये योजनाएं राज्य सरकार की हैं।’’

प्रधानमंत्री ने अपने विदेश दौरों को लेकर विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए दावा किया कि उनकी कई विदेश यात्राओं के कारण ही भारत के सामर्थ्य को वैश्विक स्तर पर स्वीकारा गया। विपक्ष यह कहकर मोदी की आलोचना करता रहा है कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में देश के बजाए विदेश में अधिक देखे गए।

विपक्ष द्वारा अपनी इस आलोचना पर मोदी ने दावा किया कि पांच साल पहले की ही बात है जब भारत के लिए अपनी बात रखना मुश्किल होता था, लेकिन अब दुनिया उसके साथ खड़ी है। उन्होंने बीरभूम जिले में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘मैंने कहीं पढ़ा कि दीदी (ममता बनर्जी) ने कहा है कि इस ‘चायवाले’ ने पांच साल में केवल विदेशों का दौरा किया, लेकिन भारत के सामर्थ्य को इन्हीं दौरों के कारण हर जगह स्वीकारा गया।’’ उन्होंने कहा कि पहले देश को ऊंची कीमतों पर कच्चा तेल और गैस खरीदना पड़ता था और कीमतों को लेकर दीर्घावधि समझौते होते थे जिस पर उनकी सरकार ने मित्रतापूर्ण चर्चा के माध्यम से फिर से समझौता किया।

मोदी ने कहा, ‘‘भारत की बढ़ती ताकत के कारण ही भगोड़ों को विदेशी धरती से वापस लाया जा रहा है जिस बारे में पहले सोचा भी नहीं जा सकता था।’’ वह संभवत: भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कार्रवाइयों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का विदेशों से करार हुआ है जिसमें उनके बैंकों में जमा काले धन की जानकारी सही समय पर मिल जा रही है जिससे वहां काला धन जमा कराना असंभव हो गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने जब हाल में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया तो देश में ‘‘बड़ा तूफान’’ खड़ा हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा कि चुनाव नजदीक होने के कारण मेरे देश में कई मुद्दे होंगे।’’

मोदी ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के प्रयासों के लिए निर्वाचन आयोग का धन्यवाद दिया और आरोप लगाया, ‘‘दीदी, केवल इसी कारण चुनाव आयोग से खफा हैं।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि तीन चरणों के चुनावों के बाद आयी खबरों से यह स्पष्ट है कि पश्चिम बंगाल में दीदी का ‘‘सूर्यास्त होने वाला’’ है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘अगर दीदी के पास गुंडों की ताकत है तो हमारे पास लोकतंत्र की शक्ति है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो