लाइव न्यूज़ :

मुरली मनोहर जोशी ने EC को लिखी चिठ्ठी, कहा- सोशल मीडिया पर चल रहे फेक पत्र की होनी चाहिए जांच

By स्वाति सिंह | Updated: April 15, 2019 14:08 IST

मुरली मनोहर जोशी के नाम से एक चिठ्ठी शनिवार से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लालकृष्ण आडवाणी के नाम कानपुर से लिखी इस चिट्ठी में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की संभावनाओं का जिक्र है। हालांकि, शनिवार को ही जोशी के ऑफिस ने यह साफ कर दिया था कि यह फेक चिट्ठी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस चिट्ठी पर समाचार एजेंसी एएनआई का लोगो भी लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस चिठ्ठी फेक होने की पुष्टि की है। बीते दिनों कांग्रेस के यहां से एक कथित चिट्टी वायरल हुई थी।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी ने सोमवार को चुनाव आयोग को सोशल मीडिया पर चल रहे फेक पत्र को लेकर जांच की मांग की है।उन्होंने यह पत्र मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को लिखा है।

दरअसल, मुरली मनोहर जोशी के नाम से एक चिठ्ठी शनिवार से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लालकृष्ण आडवाणी के नाम कानपुर से लिखी इस चिट्ठी में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की संभावनाओं का जिक्र है। हालांकि, शनिवार को ही जोशी के ऑफिस ने यह साफ कर दिया था कि यह फेक चिट्ठी है। उन्होंने ऐसी कोई चिट्ठी नहीं लिखी है।

इस चिट्ठी पर समाचार एजेंसी एएनआई का लोगो भी लगा है। इसके कारण सोशल मीडिया पढ़ने के बाद लोगों ने सच मान लिया। उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस चिठ्ठी फेक होने की पुष्टि की है। 

बीते दिनों कांग्रेस के यहां से एक कथित चिट्टी वायरल हुई थी। जिसके अनुसार कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को लेटर लिखकर राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। एएनआई द्वारा जारी किए गए कथित शिकायती पत्र में कहा गया था कि जब बुधवार को जब राहुल गांधी अमेठी में चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे उस दौरान हरे रंग गी लेज़र लाइट से उनके सिर पर सात बार टारगेट किया गया था।

कथित पत्र में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से राहुल गांधी की सुरक्षा से संबंधित प्रोटोकॉल को और सख्त करने की मांग की गई थी।  राजनाथ सिंह को भेजे पत्र पर अहमद पटेल, जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला के हस्ताक्षर भी दिखाए गए थे। एएनआई द्वारा चलाए गए पत्र में पूर्व पीएम राजीव गांधी ओअर इंदिरा गांधी की हत्या का भी जिक्र किया गया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब