लाइव न्यूज़ :

चुनाव लड़ने के पैसे ना होने पर इस उम्मीदवार ने EC को लिखा पत्र, 'मांगी किडनी बेचने की इजाजत'

By स्वाति सिंह | Updated: April 16, 2019 20:35 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बालाघाट से निर्दलीय उम्मीदवार किशोर समरीते ने चुनाव आयोग के को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर समरीते ने किडनी बेचने के लिए EC को पत्र लिखा हैउन्होंने लिखा 'लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इतने पैसे मेरे पास नहीं है

मध्य प्रदेश के बलाघाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व विधायक किशोर समरीते ने चुनावी खर्च के लिए अपनी किडनी बेचने की अनुमित मांगी है। किशोर समरीते ने चुनाव आयोग को चिठ्ठी लिखकर अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मदद की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा 'लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के लिए अधिकतम खर्च सीमा 75 लाख रुपये है, लेकिन मेरे पास चुनाव इतनी धनराशि नहीं है।' 

उन्होंने आगे लिखा, 'अन्य उम्मीदवारों की संपत्ति हजारों करोड़ है। वहीं, चुनाव प्रचार के लिए में केवल 15 दिन बचे हैं, इस दौरान जन सहयोग से राशि जुटाना संभव नहीं होगा है।' समरीते ने आयोग से अनुरोध किया है कि या तो वह 75 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराए या फिर बैंक से कर्ज दिलाने में मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह दोनों ही संभव नहीं हो तो अपनी दो में से एक किडनी बेचने की अनुमति दें।

समाचार एजेंसी आईएनएस के मुताबिक समरीते ने कहा, 'चुनाव प्रक्रिया दिनोंदिन महंगी होती जा रही है, इस स्थिति में कमजोर वर्ग वालों के लिए चुनाव लड़ना बड़ा मुश्किल हो चला है। इसलिए चुनाव आयोग को कोई ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे आम आदमी के लिए भी चुनाव लड़ना आसान हो।'  बता दें कि किशोर समरीते समाजवादी पार्टी (एसपी) के पूर्व विधायक रह चुके हैं और वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर रेप के आरोप वाली याचिका भी दर्ज करवा चुके हैं।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019समाजवादी पार्टीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण