लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सीतामढ़ी सीट पर JDU ने बदला उम्मीदवार, बीजेपी से आये सुनील पिंटू को टिकट

By भाषा | Updated: April 3, 2019 14:59 IST

बिहार की लोकसभा सीटों के लिए राजग के उम्मीदवारों की घोषणा गत 23 मार्च को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में की गयी थी और सीतामढ़ी लोकसभा सीट से जदयू के उम्मीदवार के तौर पर डा. वरूण कुमार के नाम की घोषणा की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीतामढ़ी से उम्मीदवार बदले जाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर ललन ने कहा कि पार्टी ने पूर्व में वरूण कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया थापिंटू चार बार विधायक और बिहार की पिछली राजग सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री रह चुके हैं। 

बिहार में सत्ताधारी जदयू ने सीतामढ़ी लोकसभा सीट से डा. वरूण कुमार के स्थान पर भाजपा के पूर्व नेता सुनील कुमार पिंटू को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। जदयू के प्रदेश मुख्यालय में आज बुधवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पिंटू को जदयू की सदस्यता ग्रहण कराते हुए सीतामढ़ी लोकसभा सीट से डा. वरूण कुमार के स्थान पर पिंटू को अपनी पार्टी का नया उम्मीदवार घोषित किया ।

बिहार की लोकसभा सीटों के लिए राजग के उम्मीदवारों की घोषणा गत 23 मार्च को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में की गयी थी और सीतामढ़ी लोकसभा सीट से जदयू के उम्मीदवार के तौर पर डा. वरूण कुमार के नाम की घोषणा की गयी थी। राजग के घटक दलों के बीच आपसी सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा और जदयू 17—17 सीटों पर और लोजपा छह सीटों पर लोकसभा चुनावी लड़ रही है।

सीतामढ़ी से उम्मीदवार बदले जाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर ललन ने कहा कि पार्टी ने पूर्व में वरूण कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था पर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद चुनाव लडने में असमर्थतता जताए जाने पर जदयू द्वारा पिंटू को वहां से अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया। पिंटू चार बार विधायक और बिहार की पिछली राजग सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री रह चुके हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019जेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए